ऐपशहर

सुनील ग्रोवर ने लंच के बाद किया पैर वाला ऐसा डांस, वीडियो देख डांसर भी हंस पड़े

सुनील ग्रोवर (Sunil Grover) नए वीडियो में बेड पर लेटे हुए और उनके पैर दिख रहे हैं। बै‍कग्राउंड में फिल्‍म ये जवानी है दीवानी का गाना 'इलाही' सुनाई दे रहा है और वह उसी पर अपने पैर को अलग-अलग तरह से मूव कर रहे हैं।

नवभारतटाइम्स.कॉम 11 Apr 2021, 3:31 pm
ऐक्‍टर और कमीडियन सुनील ग्रोवर (Sunil Grover) इंस्‍टाग्राम पर काफी ऐक्‍टिव रहते हैं। वह फैंस के साथ अक्सर नए-नए फोटोज, वीडियोज शेयर करते हैं और उनके साथ इंट्रैक्‍ट भी करते हैं। हाल ही में उन्‍होंने एक और वीडियो शेयर किया जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं।
नवभारतटाइम्स.कॉम Sunil Grover
Sunil Grover


दरअसल, इस नए वीडियो में सुनील बेड पर लेटे हुए और उनके पैर दिख रहे हैं। बै‍कग्राउंड में फिल्‍म ये जवानी है दीवानी का गाना 'इलाही' सुनाई दे रहा है और वह उसी पर अपने पैर को अलग-अलग तरह से मूव कर रहे हैं।

सुनील ने किया आसान डांस

जिस तरह लोग चेहरे पर तरह-तरह के एक्‍सप्रेशन्‍स लाते हैं, सुनील पैर के जरिए तरह-तरह के मूव्‍स कर रहे हैं। वीडियो को शेयर करते हुए ऐक्‍टर ने कैप्‍शन दिया, 'लॉकडाउन के दौरान लंच के बाद आसान डांस।'
View this post on Instagram A post shared by Sunil Grover (@whosunilgrover)

लोगों के आए ऐसे रिऐक्‍शन्‍स
कमीडियन के इस वीडियो पर लोगों के काफी रिऐक्‍शन्‍स आए हैं। जहां डांसर शक्ति मोहन (Shakti Mohan) ने कॉमेंट किया, 'हाहाहा', वहीं ऐक्‍ट्रेस यूलिया वंतूर (Iulia Vântur) ने लिखा, 'हैपी फीट।' इसके साथ उन्‍होंने हंसने वाले इमोजी बनाए।

कपिल के शो में करेंगे वापसी?
वर्क फ्रंट की बात करें तो बीते कई दिनों से चर्चा हो रही है कि सुनील 'द कपिल शर्मा शो' में वापसी कर सकते हैं। हालांकि, इसे लेकर कोई ऑफिशल अनाउंसमेंट नहीं हुआ है। बता दें, साल 2016 में सुनील ग्रोवर और कपिल शर्मा का झगड़ा हो गया था जिसके बाद सुनील ने कपिल का शो छोड़ दिया था।

अगला लेख

Tvकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर