ऐपशहर

सुषमा स्वराज के निधन से छोटे परदे के कलाकारों में शोक की लहर

सुषमा के निधन से सिलेब्रिटी भी हतप्रभ हैं। निराश हैं। दुखी हैं। छोटे परदे के कई कलाकारों ने उन्हें अपनी श्रद्धांजलि दी है। आइए एक नजर डालते हैं किसने सुषमा के लिए क्या कहा

नवभारतटाइम्स.कॉम 7 Aug 2019, 2:07 pm
सुषमा स्वराज के अचानक चले जाने से पूरे देश की आंखें नम हैं। सुषमा सरल स्वभाव की थीं। अपने पूरे राजनीतिक जीवन में सुषमा ने कई ऐसे काम किए जिसने लोगों का दिल जीत लिया। या यूं कहें सुषमा स्वराज हर जररूतमंद भारतीय के लिए उम्मीद की किरण थीं।
नवभारतटाइम्स.कॉम sushama-swaraj


सुषमा के निधन से सिलेब्रिटी भी हतप्रभ हैं। निराश हैं। दुखी हैं। छोटे परदे के कई कलाकारों ने उन्हें अपनी श्रद्धांजलि दी है। आइए एक नजर डालते हैं किसने सुषमा के लिए क्या कहा।

ये हैं मोहब्बतें की इशिता भल्ला यानी दिव्यांका त्रिपाठी ने ट्वीट कर उन्हें श्रद्धांजलि दी है। 'एक तरफ इतनी बड़ी जीत, दूसरी तरफ इतना बड़ा नुकसान! एक दिन में दो इतनी बड़ी खबरें। सुषमा जी आप जैसी सच्चे नेता यह देश हमेशा याद करेगा।'

भाभी जी घर पर हैं में की गोरी मैम लाखों दिलों पर राज करती हैं सुषमा स्वराज की मौत से दुखी हैं। निराश हैं। उन्होंने लिखा है कि आप मेरी सबसे पसंदीदा नेता रहीं, आपको हमेशा मिस करूंगी। मैंने आपको लाइव बोलते हुए देखा है। जब मैं बच्चा थी मेरे पिता जी ने मुझसे कहा था कि आप एक दिन देश की प्रधानमंत्री बनेंगी। भारत की एक सच्ची महिला नेता। आपको श्रद्धांजलि!


वहीं ऐक्ट्रेस निया शर्मा ने उन्हें खास अंदाज में श्रद्धांजलि देते हुए लिखा है कि वास्तव में राष्ट्र का बहुत बड़ा नुकसान। श्रद्धांजलि!

अगला लेख

Tvकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर