नन्हें बच्चे का 'पहला' सबकुछ खास होता है। फिर चाहे वो उसका चलना हो या फिर बोलना या फिर उसके दांत या फिर पहली मुस्कान। सभी छोटी-छोटी चीजें पेरेंट्स के लिए खास होती है। वह सबसे ज्यादा इंतजार करते हैं कि कब बच्चा उन्हें मम्मी-पापा कहकर बुलाएगा। कब उसकी मुंह से वह कुछ सुनेंगे। ये सब इसलिए बता रहे क्योंकि भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया के बेटे गोला ने ये कर दिखाया है। उन्होंने पहला शब्द बोला है, जिसके बाद तो कपल की खुशी का ठिकाना ही नहीं रहा। पॉप्लुयलर कॉमेडियन भारती सिंह (Bharti Singh) ने 3 अप्रैल 2022 को एक बेटे को जन्म दिया था। हर्ष लिम्बाचिया (Haarsh Limbachiyaa) पापा बने थे। हालांकि ये शब्द सुनने में उन्हें 9 महीने लग गए। गोला ने अब जाकर उनके कान को तृप्त किया है। राइटर हर्ष लिम्बाचिया ने अपने इंस्टाग्राम पर एक क्लिप शेयर की है, जिसमें भारती गोद में बेटे को उठाए हुए दिखाई दे रही हैं। इस वीडियो में कॉमेडियन बेटे से कहती हैं- बोलो पापा। ऐसा कई बार कहती हैं और अंत में गोला भी बोल देता है।
भरती सिंह के बेटे का पहला शब्द
हर्ष लिम्बाचिया इन सब का वीडियो बनाया। जैसे ही साफ-साफ शब्दों में गोला पापा बोला, हर्ष तो खुशी से उछल पड़े। राइटर ने वीडियो को शेयर कर कैप्शन में लिखा- गोले का पहला शब्द है- पापा। इसके साथ वह रेड हार्ट इमोजी भी पोस्ट किया। बेटे तो पहले से क्यूट है ही। अब इस वीडियो में वह और ज्यादा प्यारा लग रहा है। हालांकि भारती सिंह मम्मा बोलने के लिए भी उसे कहती हैं लेकिन वह नहीं बोलता है। तब वह दिलासा देते हुए कहती हैं- एक दिन मम्मी भी बोलेगा।
Bharti Singh Son Gola Video: भारती सिंह के बेटे गोला ने 9 महीने बाद कहा कुछ ऐसा, खुशी से उछल पड़े हर्ष लिम्बाचिया
देश की जानी-मानी कॉमेडियन भारती सिंह को आप जानते ही हैं। उनके बेटे गोला से भी वाकिफ हैं। दोनों का एक नया वीडियो सामने आया है, जो बहुत क्यूट है। इसमें गोला पहला शब्द बोल रहे हैं, जिसे सुनने के बाद कपल की खुशी का ठिकाना ही नहीं रहता है।
हाइलाइट्स
- भारती सिंह के बेटे का वीडियो वायरल
- बेटे गोला ने 9 महीने बाद बोला पहला शब्द
- हर्ष लिम्बाचिया बेटे का शब्द सुन खुशी से झूमे