ऐपशहर

वीडियो: ऑनलाइन क्लास में बच्चे ने सुनील ग्रोवर को बनाया बेवकूफ, टीचर बन ऐक्टर ने यूं लगाई क्लास

Sunil Grover new avatar as Hindi teacher and student Tinku viral: 'रत्नागिरी' के बाद अब सुनील ग्रोवर का 'टिंकू' स्टूडेंट और टीचर का अवतार फैन्स को खूब पसंद आ रहा है। देखिए कैसे खुद ही टीचर और स्टूडेंट बनकर सुनील ग्रोवर ने ऑनलाइन क्लास ली।

नवभारतटाइम्स.कॉम 2 Jul 2020, 1:07 pm
पॉप्युलर कमीडियन और ऐक्टर सुनील ग्रोवर ने लॉकडाउन में लोगों को एंटरेटन के लिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी है। कुछ दिनों पहले सुनील ग्रोवर ने रत्नागिरी के किरदार में सभी को चौंका दिया था। रत्नागिरी नाम की एक लड़की के किरदार में उनकी कॉमिडी को खूब पसंद किया गया। अब सुनील ग्रोवर ने एक और वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह हिंदी के टीचर बने हैं और बच्चों की ऑनलाइन क्लास ले रहे हैं। सुनील न सिर्फ टीचर बने हैं बल्कि उन्होंने टिंकू नाम के एक स्टूडेंट का रोल भी किया है।
नवभारतटाइम्स.कॉम Sunil Grover video as teacher student
Sunil Grover video as teacher student


दरअसल कोरोनावायरस से कारण सभी स्कूल-कॉलेज जुलाई तक बंद हैं और ऐसे में टीचर्स बच्चों को ऑनलाइन क्लासेस के जरिए ही पढ़ा रहे हैं। लेकिन ऐसी क्लासेस के जरिए बच्चे किस तरह टीचर को परेशान कर सकते हैं और करते भी हैं, इसी लेकर सुनील ग्रोवर ने बहुत ही फनी वीडियो बनाया है। इस वीडियो को खूब पसंद किया जा रहा है।

View this post on Instagram Virtual classes main badmaash bachhe😋 A post shared by Sunil Grover (@whosunilgrover) on Jun 30, 2020 at 10:38pm PDT

इस वीडियो में स्टूडेंट टिंकू के रोल में सुनील ग्रोवर टीचर को खूब परेशान करते हैं। वहीं टीचर के रोल में सुनील ग्रोवर भी स्टूडेंट की बढ़िया क्लास लगाते हैं।

पढ़ें: 'गुत्थी' और 'मशूर गुलाटी' के बाद 'रत्नागिरी' बने सुनील ग्रोवर, बॉयफ्रेंड से ब्रेकअप का मजेदार वीडियो

सुनील ग्रोवर के इस वीडियो को फैन्स तो खूब पसंद कर ही रहे हैं, गौरव गेरा से लेकर सिमरन कौर मुंडी, नीना गुप्ता, निखिल द्विवेदी और अन्य कई सिलेब्रिटीज को सुनील का यह टिंकू अवतार खूब पसंद आया।

अगला लेख

Tvकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर