ऐपशहर

शुरू होने वाला है इंडियाज गॉट टैलंट सीजन 8, जानें, कब-कहां होगा टेलिकास्ट

मशहूर रिऐलिटी टीवी शो 'इंडियाज गॉट टैलंट' एक बार फिर छोटे पर्दे पर धूम मचाने के लिए तैयार है। लंबे इंतजार के बाद यह शो दर्शकों के बीच 20 अक्टूबर से पेश किया जाएगा।

नवभारतटाइम्स.कॉम 16 Oct 2018, 3:56 pm
मशहूर रिऐलिटी टीवी शो 'इंडियाज गॉट टैलंट' एक बार फिर छोटे पर्दे पर धूम मचाने के लिए तैयार है। लंबे इंतजार के बाद यह शो दर्शकों के बीच 20 अक्टूबर से पेश किया जाएगा। शो के 8वें सीजन में जजों की तिकड़ी करण जौहर, मलाइका अरोड़ा और किरण खेर टैलंट की परख के लिए बैठेगी। बता दें कि शो का पिछला सीजन 2016 में आया था।
नवभारतटाइम्स.कॉम फाइल फोटो
फाइल फोटो


इस हफ्ते शनिवार से शुरू होने वाला शो कलर्स टीवी पर रात 10 बजे से प्रसारित किया जाएगा। टीवी के साथ ही यह ऑनलाइन ऐप पर भी देखा जा सकेगा। नए सीजन के होस्ट कमीडियन भारती सिंह और ऋत्विक धनजानी होंगे। हालांकि, खबर है कि कलर्स के ही दूसरे शो खतरों के खिलाड़ी की शूटिंग के दौरान भारती घायल हो गई थीं, जिसकी वजह से वह IGT का लॉन्च में भी हिस्सा नहीं ले सकी थीं।

बता दें कि इंटरनैशनल रिऐलिटी शो के फॉर्मेट पर आधारित इस शो की शुरुआत साल 2009 में हुई थी। उस वक्‍त किरण खेर, सोनाली बेंद्रे और शेखर कपूर इसके जज थे। निखिल चिनापा और आयुष्‍मान खुराना इसके पहले होस्‍ट थे। किरण शुरू से ही इस शो से जुड़ी रही हैं। उसके बाद करण और मलाइका ने शो के सीजन 4 से इसमें एंट्री की।

अगला लेख

Tvकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर