ऐपशहर

देखें, प्रेग्नेंसी के बाद Kavach 2 से वापसी कर रहीं ऐक्ट्रेस Deepika singh का Hot अवतार

kavach 2 fame tv actress deepika singh hot photos: 'दीया और बाती हम' से घर-घर में मशहूर हुईं ऐक्ट्रेस दीपिका सिंह अपने नए अवतार को खूब एंजॉय कर रही हैं। प्रेग्नेंसी के बाद ऐक्ट्रेस दीपिका सिंह काम पर लौट आई हैं। देखें दीपिका की हालिया तस्वीरें..

टाइम्स न्यूज नेटवर्क 21 May 2019, 5:31 pm
फेमस टीवी शो 'दीया और बाती हम' से घर-घर में मशहूर हुईं ऐक्ट्रेस दीपिका सिंह जल्द ही छोटो परदे पर वापसी करने जा रही हैं। सुपरनैचुरल शो ‘कवच’ के दूसरे सीजन में दीपिका लीड रोल में नजर आने वाली हैं। प्रेग्नेंसी के दौरान दीपिका ने काफी वजन गेन कर लिया था। अब वह काफी फिट नजर आ रही हैं। यहां देखें, सोशल मीडिया पर ऐक्टिव रहने वाली दीपिका की कुछ बेहतरीन तस्वीरें..
नवभारतटाइम्स.कॉम deepika singh


दीपिका सिंह अपने नए अवतार को खूब एंजॉय कर रही हैं। बेटे के जन्म के बाद उन्होंने काफी वजन गेन कर लिया था। प्रेग्नेंसी के बाद वजन काफी कम किया है और उनका ये ट्रांसफर्मेशन हैरान कर देने वाला है।


दीपिका पहले से भी ज्यादा फिट और ग्लोइंग नजर आ रही हैं। दीपिका सिंह प्रेग्नेंसी के बाद हाल ही में काम पर लौटी हैं। पिछले दिनों दीपिका एक कुकरी शो 'किचन चैंपियन’ में दिखी थीं।

मई 2017 में अपने बच्चे को जन्म देने के बाद दीपिका ने अपनी फिटनेस पर काफी ध्यान दिया है।


दीपिका ने काफी वजन गेन कर लिया था, जिसे कम करने के लिए उन्होंने कड़ी मेहनत की है।


हालिया तस्वीरों में दीपिका की मेहनत साफ तौर पर दिख रही है। अपना वजन काफी कम करने के बाद वह टीवी पर वापसी करने वाली हैं।


दीपिका जल्द ही कवच के दूसरे सीजन में संध्या के रूप में मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। पॉप्युलर ऐक्टर नमिक पॉल और विन राणा भी इस शो का हिस्सा हैं।


सुपरनैचुरल थ्रिलर शो 'कवच 2' का प्रोमो भी पिछले दिनों मेकर्स ने जारी किया था।


शो के पहली सीजन नें मोना सिंह और विवेक दहिया लीड रोल में दिखे थे।

अगला लेख

Tvकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर