ऐपशहर

बैसाखी पर स्नान दान का ये है शुभ समय और मुहूर्त

बैसाख संक्रांति में सूर्य मेष राशि में सुबह 08:10 पर प्रवेश करेंगे। बैसाख संक्रांति 14 अप्रैल 2018, शनिवार को 8: 45 पर मुहूर्त होगी। इस संक्रान्ति पर स्नान दान आदि का पुण्य़काल दोपहर 14:34 तक चलेगा...

नवभारतटाइम्स.कॉम 13 Apr 2018, 1:07 pm
फसल कटने के बाद नए साल की शुरुआत के तौर पर मनाया जाता है बैसाखी का पर्व। वैसे तो समूचे देश में ही इसे अलग-अलग रूप में मनाया जाता है। मगर उत्‍तर भारत और विशेषकर पंजाब में इसकी काफी धूम रहती है। इस बार बैसाखी 14 अप्रैल को शनिवार के दिन मनाया जाएगा।
नवभारतटाइम्स.कॉम vaisakhi-2018


बैसाख संक्रांति में सूर्य मेष राशि में सुबह 08:10 पर प्रवेश करेंगे। बैसाख संक्रांति 14 अप्रैल 2018, शनिवार को 8: 45 पर मुहूर्त होगी। इस संक्रान्ति पर स्नान दान आदि का पुण्य़काल दोपहर 14:34 तक चलेगा।

इस दिन गंगा स्‍नान का विशेष महत्‍व बताया जाता है। ऐसा करने से पुण्‍य की प्राप्ति होती है। इस दिन अन्‍न, फल, वस्‍त्र, पंखा और घटदान की परंपरा चली आ रही है। माना जाता है कि इस दिन से ग्रीष्‍मकाल का आरंभ होता है। इसलिए शरीर को तर रखने वाली वस्‍तुओं के दान का काफी महत्‍व होता है। पूरे बैसाख मास में दान पुण्‍य का फल प्राप्‍त कर सकते हैं। यह विधान करने वाले व्यक्ति के जीवन से रोग-शोक दूर होते है। आरोग्य, धन, सम्‍पत्ति की प्राप्ति होती है।

अगला लेख

Astroकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर