ऐपशहर

पानी के अंदर मछलियों को खाना खिलाने पहुंचे सैंटा

क्रिसमस डे नजदीक है, ऐसे में नया साल और क्रिसमस मनाने के लिए सेलिब्रेशंस शुरू हो चुके हैं। छोटे बच्चे सैंटा से गिफ्ट पाने के लिए बेचैन हैं वहीं सैन फ्रैंसिस्को में सैंटा ने एक अनोखा काम किया।

नवभारतटाइम्स.कॉम 20 Dec 2018, 2:21 pm
क्रिसमस का नजदीक है और हर तरफ न्यू इयर और क्रिसमस सिलेब्रेशंस शुरू हो चुके हैं। सैंटा क्लॉज बच्चों के फेवरिट हैं और उन्हें अपने गिफ्ट का बेसब्री से इंतजार भी रहता है। सैन फ्रैंसिस्को में बच्चों को गिफ्ट बांटने वाले सैंटा पानी के अंदर तक पहुंच गए। यह नजारा रोंगटे खड़े करने वाला था।
नवभारतटाइम्स.कॉम सैंटा क्लॉज


कैलिफॉर्निया अकैडमी ऑफ साइंसेज ने हॉलिडेज सेलिब्रेट करने के लिए स्कूबा डाइवर को सैंटा क्लॉज का ड्रेस पहनाया और सैंटा ने कोरल रीफ में डाइब मारकर मछलियों को खाना खिलाया।

कई बच्चों ने सैन फ्रैंसिस्को म्यूजियम में यह नजारा देखा। म्यूजियम मं बने फिलीपिन कोरल रीफ टैंग में मछलियों की करीब 100 से ज्यादा प्रजातियां हैं।

अगला लेख

Viralकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर