ऐपशहर

हिंदी गाना गाकर ट्रेंड हुई यह मलयेशियाई महिला

रोज सोशल मीडिया पर कोई ना कोई फोटो या विडियो ट्रेंड होता रहता है। कोई अपनी मजेदार हरकतों से तो कोई अपने टैलंट से इंटरनेट...

नवभारतटाइम्स.कॉम 4 Oct 2017, 2:37 pm
रोज सोशल मीडिया पर कोई ना कोई फोटो या विडियो ट्रेंड होता रहता है। कोई अपनी मजेदार हरकतों से तो कोई अपने टैलंट से इंटरनेट पर छा जाता है। इन दिनों इंटरनेट पर एक मलयेशियाई महिला का विडियो काफी वायरल हो रहा है। इस विडियो में महिला एक शख्स (शायद उसका पति) के साथ कार में बैठकर 'हम साथ-साथ हैं' फिल्म का मैय्या यशोदा गाना गा रही है।
नवभारतटाइम्स.कॉम video


विडियो में शख्स कार चला रहा होता है। इस महिला का नाम मीरा जेम्स है। उसके गाना गाने के अंदाज से ज्यादा मजेदार उसके एक्सप्रेशन हैं। उसके एक्सप्रेशन के कारण ही वह इंटरनेट पर ट्रेंड में हैं। सबसे मजेदार बात यह है कि ऐसे मजेदार माहौल में भी शख्स बिना हंसे चुपचाप कार चला रहा होता है।

यूट्यूब पर मीरा के मजेदार अंदाज में गाए हुए कई गाने हैं। उन्होंने कोलावेरी डी के साथ 'वी डोंट टॉक एनी मोर' गाना भी गाया है। मीरा की मजेदार अदा को हर कोई पसंद कर रहा है। आप भी देखिए विडियो...

अगला लेख

Viralकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर