कोई भी रिश्ता टिकता है सच की बुनियाद पर, झूठ की नींव पर रिश्तों की खूबसूरत इमारत को खड़ा नहीं किया जा सकता। विश्वास जब कोई इंसान करता है तो फिर दूसरे से भी विश्वास की उम्मीद करता है। खबर है ब्रिटेन से (Britain News) यहां एक शख्स अपनी गर्लफ्रेंड के साथ रिश्ते को ऑफिशियल करने जा रहा था। लेकिन तभी उसके सामने ऐसी सच्चाई आ गई जिसकी उनसे कभी कल्पना भी नहीं की थी। 4 करोड़ रुपये की रिंग देने वाले थे
Mirror की खबर के मुताबिक, 25 साल के मोस मेफेयर (Mohs Mayfair) बीते 6 महीनों से अपनी गर्लफ्रेंड के साथ रिलेशशिप में थे। यहां तक कि वो उससे शादी करने का मन बना चुके थे। उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड को प्रपोज करने के लिए एक प्लान बनाया था। इसके लिए उन्होंने करीब 4 करोड़ रुपये की रिंग भी खरीद ली थी। वो अपनी गर्लफ्रेंड को उससे शादी के लिए प्रपोज करने वाले थे।
आखिर क्या थी ऐसी सच्चाई?
तभी उनके सामने वो सच्चाई आ गई, जिसकी उन्होंने कल्पना भी नहीं थी। हुआ ये कि एक दिन पार्टनर का इंस्टाग्राम अकाउंट उन्होने अपने फोन पर लॉग इन किया था। इसमें उन्होंने देखा कि उनकी गर्लफ्रेंड और एक शख्स एक दूसरे को फ्लर्टी मैसेज कर रहे हैं। बाद में जब उन्होंने चैट देखा तो वो शॉक्ड रह गए।
अपने बॉयफ्रेंड को बताया एक्स
इसमें वे दोनों मिलने की बातें कर रहे थे। यहां तक कि शॉकिंग फैक्टर ये था कि गर्लफ्रेंड ने उस अजनबी को मेफेयर के एक्स होने की बात कही। जबकि उस वक्त वो दोनों रिलेशनशिप में थे। इसी चैट ने उनकी आंखों से पर्दा हटा दिया। उन्होंने तभी अपनी गर्लफ्रेंड से रिश्ता तोड़ लिया।
एक्स के साथ थी संपर्क में
मेफेयर ने बताया कि उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड पर भावनाएं खर्च करने के साथ-साथ मोटी रकम भी खर्च की। उन्होंने सिर्फ उसके लिए 4 करोड़ की रिंग बनवाई थी। इतना ही नहीं, वो हर महीने उसे शॉपिंग करवाते थे। महंगे-महंगे गिफ्ट्स भी देते थे। वो यह भी दावा करते हैं कि 6 महीने के रिश्ते में उनकी गर्लफ्रेंड अपने एक्स के साथ संपर्क में थी। इसके बारे में उन्हें जानकारी नहीं थी। अब दोनों अलग हो चुके हैं लेकिन मेफेयर ने ना तो उससे चैट पढ़ने के बारे में बताया है ना ही उससे संपर्क किया है।