ऐपशहर

कभी देखा है ब्लू व्हेल का दिल? सोशल मीडिया पर वायरल हुई 181 किलो के दिल की तस्वीर

How heavy is a blue whale heart in KG : इस फोटो को बिजनेसमैन हर्ष गोयनका ने पोस्ट किया है। जी हां, गोनयका ट्विटर पर अपने दिलचस्प और मजेदार ट्वीट्स के लिए पॉपुलर हैं। ऐसे में जब उन्होंने समुद्र के इस विशालकाय जीव के दिल की फोटो साझा की तो मामला वायरल हो गया।

Curated byराम किशोर | नवभारतटाइम्स.कॉम 15 Mar 2023, 12:58 pm
What Is World's Largest Heart: ब्लू व्हेल दुनिया के सबसे बड़े जीव हैं। अब जरा सोचिए, 30 मीटर तक लंबे और 200 टन वजनी इस जीव का दिल कितना बड़ा होगा? वैसे तो आप शायद खुद को बड़े दिल वाला मानते होंगे। लेकिन भैया... ब्लू व्हेल का दिल आकार में इतना ज्यादा बड़ा है कि उसे देखकर ही लोग दंग रह जाते हैं। हाल ही, सोशल मीडिया पर ब्लू व्हेल के दिल की एक तस्वीर छा गई है। इस फोटो को बिजनेसमैन हर्ष गोयनका ने पोस्ट किया है। जी हां, गोनयका ट्विटर पर अपने दिलचस्प और मजेदार ट्वीट्स के लिए पॉपुलर हैं। ऐसे में जब उन्होंने समुद्र के इस विशालकाय जीव के दिल की फोटो साझा की तो मामला वायरल हो गया।
नवभारतटाइम्स.कॉम sabse bada dil blue whale 181 kg giant heart photo tweet by business harsh goenka viral news
कभी देखा है ब्लू व्हेल का दिल? सोशल मीडिया पर वायरल हुई 181 किलो के दिल की तस्वीर


3 किलोमीटर दूर से सुनी जा सकती हैं धड़कन

हर्ष गोयनका ने 13 मार्च को कनाडा के 'रॉयल ओंटारियो म्यूजियम' (Royal Ontario Museum) में संरक्षित और प्रदर्शित ब्लू व्हेल (Blue Whale) के दिल (Heart) की फोटो ट्विटर पर पोस्ट की। उन्होंने कैप्शन में बताया- यह एक ब्लू व्हेल का संरक्षित दिल है, जिसका वजन 181 किलोग्राम है। यह 1.2 मीटर चौड़ा और 1.5 मीटर लंबा है। इस दिल की धड़कन को 3.2 किमी से अधिक दूर से सुना जा सकता है।

'इतना तो मेरे घर का साइज है मुंबई में'

गोयनका का ट्वीट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। खबर लिखे जाने तक इसे दो हजार से अधिक लाइक्स और 1 लाख 68 हजार से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। जबकि कई यूजर्स ने इस पर प्रतिक्रिया भी दी। सरोज मेहता नाम की यूजर्स ने लिखा- बेहतरीन... पौधों से लेकर जानवरों और मनुष्यों तक ब्रह्मांड की अपनी रचनात्मकता है। चींटी से लेकर व्हेल तक कितनी खूबसूरती से बनाई गई है। प्रशांत ने लिखा- इतना तो मेरे घर का साइज है मुंबई में। कई यूजर्स ने कुदरत की सराहना की। आपकी इस पर क्या राय है? कॉमेंट में लिखें।

यहां देखें हर्ष गोयनका का ट्वीट

लेखक के बारे में
राम किशोर
राम किशोर को हिंदी कंटेंट क्रिएशन में बतौर लेखक 8 साल से ज्यादा का अनुभव है। उन्होंने एक दैनिक समाचार पत्र से अपने पत्रकारीय सफर की शुरुआत की। पाठकों के लिए अच्छी, सच्ची और जरूरी खबरें देना उनका एकमात्र उद्देश्य रहा है। लगभग एक दशक के करियर में वायरल कंटेंट के साथ ही राजनीति और मनोरंजन से जुड़ी खबरों पर उनकी अच्छी पकड़ और विशेषज्ञता रही है। उनकी कोशिश रहती है कि वह पाठकों को ऐसी खबरें दें, जो उन्हें शिक्षित करने के साथ-साथ उनके चिंतन को भी बेहतर आयाम दें। एक लेखक या यूं कहें कि कंटेंट क्रिएटर से इतर राम बहुत सी रुचियों के गुलाम हैं, जो उन्हें क्रिएटिव बनाए रखने के साथ ही बेहतर इंसान बनने के लिए प्रेरित करती हैं। फिलहाल, उनके नए शौक में बांसुरी बजाने की कला को निखारना और साहित्य की दुनिया में डूबकर अपनी रचनात्मकता को और बेहतर करना शामिल है। जब भी इस भागदौड़ भरी जिंदगी से उन्हें समय मिलता है तो वह पहाड़ों की ओर चले जाते हैं।... और पढ़ें

अगला लेख

Viralकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर