लड़के के पिता चलाते हैं ऑटो रिक्शा
यह जानकारी 'मुबंई न्यूज' ट्विटर हैंडल से पोस्ट की गई। उन्होंने कैप्शन में बताया- सभी विषयों में 35% अंक के साथ विशाल अशोक करद बड़ी मुश्किल से 10वीं (SSC) की परीक्षा पास कर पाए, लेकिन उनके परिवार ने इसका ऐसे जश्न मानाय जैसे विशाल ने बोर्ड में टॉप किया हो। विशाल, मुंबई के ठाणे में रहते हैं। उन्होंने 10वीं की पढ़ाई मराठी माध्यम से की है। गजब की बात है कि उनसे सभी सब्जेक्ट्स में 35-35 मार्क्स आए हैं। विशाल के पापा ऑटो रिक्शा चलाते हैं। मां दिव्यांग हैं और मेड का काम करती हैं। उन्होंने अपने बेटे को पढ़ाने के लिए काफी संघर्ष किया है। शायद यही वजह है कि वह बेटे के पास भर होने से खुशी से झूम उठे।
हर मां-बाप को ये करना चाहिए...
बेटे की सफलता पर विशाल के पिता ने कहा कि कई माता-पिता अपने बच्चों के टॉप स्कोर का जश्न मना रहे होंगे, लेकिन हमारे लिए विशाल का 35% भी बहुत मायने रखता है। क्योंकि उसने अपनी परीक्षा पास करके हमें गर्व महसूस कराया है। विशाल इंजीनियरिंग में अपना करियर बनाना चाहता है। विशाल ने कहा कि मेरे माता-पिता ने मुझे हमेशा सपोर्ट किया है। इसलिए मैं परीक्षा पास कर पाया। सोशल मीडिया पर मां-पिता और बेटे के जश्न का वीडियो वायरल हो गया है। इस पर तमाम लोगों ने प्रतिक्रिया दी है। एक शख्स ने लिखा - ये वीडियो अपने आप में एक उपलब्धि है। हालांकि मार्क्स मायने नहीं रखते लेकिन परिवार का सेलिब्रेट करने का तरीका गजब है। हर माता-पिता को अपने बच्चे के मार्क्स को सेलिब्रेट करना चाहिए। वैसे इस मामले पर आपका क्या कहना है? कमेंट में बता दीजिए।