ऐपशहर

अमेरिका में दिखा रेयर जानवर, आधा घड़ियाल और आधी मछली जिसने भी देखी फोटो घबरा गया

एक ऐसी रेयर मछली की फोटो वायरल हो रहा है जो हो सकता है कि आपने कभी ना देखी हो। वो दिखने में आधी एलिगेटर यानी घड़ियाल जैसी दिखती है और आधी मछली जैसी। अमेरिका के दो मछुआरों ने इसका फोटो शेयर किया है।

Curated bypriyodutt sharma | नवभारतटाइम्स.कॉम 23 May 2022, 5:11 pm
दुनिया में कई ऐसे तरह के जानवर हैं जिनके बारे में हम कुछ नहीं जानते। यहां तक कि कई जानवर तो इतने ज्यादा रेयर होते हैं कि वो दिखते ही नहीं। फोटोग्राफर्स भी उनकी एक-एक फोटो लेने के लिए कड़ी मेहनत करते हैं। हाल ही में अमेरिका के दो मछुआरों ने एक ऐसे ही रेयर और खतरनाक जानवर को पकड़ा। वो खुद इस जानवर को देखकर हैरान थे। इसकी तस्वीरों को उन्होंने दुनिया के साथ शेयर किया है।
नवभारतटाइम्स.कॉम two fisherman caught rare fish pic will shock you
अमेरिका में दिखा रेयर जानवर, आधा घड़ियाल और आधी मछली जिसने भी देखी फोटो घबरा गया


यहां देख सकते हैं आप पोस्ट

मगरमच्छ की तरह से होता है इसका मुंह

बता दें कि इस मछली का मुंह दिखने में घड़ियाल जैसा लगता है इसलिए ही इसे एलीगेटर गार कहा जाता है। जॉर्डन ने सोशल मीडिया पर इसकी कई तस्वीरें शेयर की हैं। उन्होंने इसकी फोटोज को फेसबुक पर शेयर करते हुए लिखा है 'ठीक है... मैंने और टेरेल ने पाया कि मेलानिस्टिक गार (melanistic alligator gar) अभी भी मौजूद हैं।'

फेसबुक पर शेयर की उन्होंने इसकी तस्वीर

जस्टिन जॉर्डन (Justin Jordan) और टेरेल मैगुइरे (Terrell Maguire) दोनों अमेरिका के मछुआरे हैं। उन्होंने दक्षिण-पूर्वी टेक्सास में इस रेयर मछली को पकड़ा। बता दें कि ये मछली लगभग 5 फीट लंबी थी। मछली की इस प्रजाति को एलिगेटर गार कहा जाता है। इतना ही नहीं इसे जेट ब्लैक रिवर बीस्ट भी कहा जाता है।

लोग भी देखकर डर गए

जैसा कि होता है, जो चीज हम पहली बार देखते हैं तो हमारा रिएक्शन भी अजीब ही आता है। लोग इस मछली की तस्वीरें देखकर डर गए। इसमें मछली का मुंह खुला हुआ दिख रहा है, उसके बड़े-बड़े सफेद दांत दिख रहे हैं। यूजर्स इसे देख हैरान हैं। जानकारी के लिए बताते चलें कि गार फिश की प्रजातियों में सबसे बड़ी एलिगेटर गार्स होती हैं। और ये मछलियां उत्तरी और मध्य अमेरिका में पाई जाती हैं। इनका आकार काफी बड़ा होता है।

लेखक के बारे में
priyodutt sharma

अगला लेख

Viralकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर