ऐपशहर

मछली ने मगरमच्छ को मारा करंट, हो गई उसकी मौत

इस वीडियो में जैसे ही मगरमच्छ मछली पर अटैक करता है, मछली उसको करंट मार देती है और वो पानी में ही उल्टे होकर गिर जाता है। यानी कि उसकी मौत हो जाती है।

नवभारतटाइम्स.कॉम 18 Dec 2021, 3:34 pm
जंगल में कब क्या हो जाए इस बात का कुछ नहीं पता, शिकारी का खुद भी कई बार शिकार हो जाता है। वैसे क्या आपने कभी इस बारे में सोचा है कि एक मछली मगरमच्छ को मार सकती है। नहीं सोचा होगा, इसका वीडियो भी सामने आया है। इस वीडियो में जैसे ही मगरमच्छ मछली पर अटैक करता है, मछली उसको करंट मार देती है और वो पानी में ही उल्टे होकर गिर जाता है। यानी कि उसकी मौत हो जाती है। पहले बता दें कि यह वीडियो आपको विचलित भी कर सकता है।
नवभारतटाइम्स.कॉम eel died Crocodile by electric shot
Images: Twitter


ईल ने मार दिया उसे करंट

इस वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही मगरमच्छ इलेक्ट्रिक ईल पर हमला करता है, वो उसे करंट मार देती है। जानकारी के लिए बता दें कि इलेक्ट्रिक ईल को मीठे पानी का सबसे जानलेवा जीव कहा जाता है। क्योंकि इसके करंट से खतरनाक दिखने वाले मगरमच्छ की भी मौत हो जाती है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे ईल ने मगरमच्छ को करंट मारा और वो मर गया।

ये रहा पूरा वीडियो

बता दें कि ईल करीब दो मीटर लंबी होती है। वो 860 वोल्ट तक का करंट मार सकती है। इतना ही नहीं, दूसरी मछलियों, केकड़ों और झींगों का शिकार करने के लिए भी वो बिजली ही छोड़ती है। खुद को शिकार बचाने के लिए भी वो इस बिजली का इस्तेमाल करती है। इस वीडियो में जो ईल दिख रही है, उसकी भी मौत हो जाती है और मगरमच्छ भी मारा जाता है।

अगला लेख

Viralकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर