ऐपशहर

बासी चाइनीज खाना खाने से हुई ये बीमारी, काटने पड़े शख्स के पैर और उंगलियां

इस खबर को पढ़ने के बाद हो सकता है कि आप लाइफ टाइम बासी खाना ना खाएं। एक शख्स ने फ्रिज में रखा बासी चाइनीज खाने खाया था। जिसके बाद उसके शरीर में ऐसे बैक्टिरिया फैल गए कि डॉक्टर्स को उनका खात्मा करने के लिए उसके पैर और उंगलियों को ही काटना पड़ा।

नवभारतटाइम्स.कॉम 23 Feb 2022, 12:20 pm
अगर आप भी फ्रिज में रखा खाना खा जाते हैं तो यह खबर आपके लिए है। एक 19 वर्षीय कॉलेज स्टूडेंट ने फ्रिज में रखा चाइनीज खाना खाया था जिसके बाद उसे एक ऐसी बीमारी हो गई कि डॉक्टर्स को उसके पैर और यहां तक कि उसके हाथ की उंगलियां भी काटनी पड़ी। न्यूयॉर्क पोस्ट के मुताबिक, इस शख्स ने बासी चाइनीज फूड खाया था, जिसके बाद उसकी बुरी हालत हो गई।
नवभारतटाइम्स.कॉम Chinese food infection news
प्रतीकात्मक तस्वीर: Toi


डॉक्टर्स की देखकर रह गए हैरान

Dr. Bernard Hsu ने बताया कि इस शख्स की तबियत बासी नूडल्स, चिकन और चावल खाने के कारण पहले खराब हुई थी। सबसे पहले उसे तेज बुखार हुआ था। बता दें कि यह खाना एक रात पहले फ्रिज में रखा गया था। जैसे ही खाना खाने से उसकी हालत खराब हुई तुरंत उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां उसकी हार्ट रेट बढ़ती जा रही थी। इसके कारण वो बेहोश हो गया था। डॉक्टर्स भी उसकी यह हालत देखकर हैरान रह गए थे।

किडनी ने काम करना बंद कर दिया था

न्यू इंग्लैंड जर्नल ऑफ मेडिसन में इस केस स्टडी के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। उसमें बताया गया कि अस्पताल लाने के बाद वो शॉक में था। शरीर के कुछ अंगों ने काम करना बंद कर दिया था। उसकी किडनी भी काम नहीं कर रही थी। अस्पताल में उसके पेट में भी दर्द हो रहा था। उसकी स्कीन रंग बदले जा रही थी। वो बैंगनी रंग की होने लगी थी। फिर उसे दूसरे जांच के लिए दूसरे अस्पताल ले जाया गया। पता चला कि उन्हें बैक्टीरियल इंफेक्शन है। जिसके कारण उनका खून जमने लगा है।

हो गई थी उन्हें जानलेवा बीमारी

जब उसके खून की जांच की गई तो उसमें एक जानलेवा बीमारी के निशान मिले थे। यह जानलेवा बीमारी थी सेप्सिस (Sepsis), फिर सेप्सिस उनके खून में फैलने लगा। डॉक्टर्स के पास उसे बचाने का एक ही उपाय था कि उसके उन अंगों को काट देना जहां तक यह जानलेवा बीमारी फैल चुकी थी। तो उनकी अंगुलियां काट दी गईं और घुटनों से नीचे के पैर भी काटने पड़े ताकि वो जिंदा रह सके।

बदल गई उनकी लाइफ जब उन्हें 26 दिन बाद होश आया, तो उनकी लाइफ बदल चुकी थी। वो रेस्टोरेंट में काम करते थे। बता दें कि Sepsis शरीर में किसी तरह के इंफेक्शन के कारण होने वाली बीमारी है। जब कोई वायरस शरीर में इम्यूनिटी को काफी अधिक बढ़ा देता है, तो यह बीमारी हो जाती है। जब प्रतिरक्षा प्रणाली वायरस से लड़ने के लिए प्रोटीन और अन्य रसायनों को छोड़कर उससे लड़ने की जब प्रतिक्रिया अनियंत्रित हो जाए तो सेप्सिस बीमारी हो जाती है। हालांकि यह नहीं पता कि यह बैक्टीरिया उसके शरीर में कहां से आए थे।

अगला लेख

Viralकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर