ऐपशहर

चार महीने के मासूम पिल्ले के गले में दे मारा तीर, पर फिर जो हुआ उसे चमत्कार कहते हैं

किसी ने एक मासूम पिल्ले के गले पर तीर से वार कर दिया। यह वार इतना खतरनाक था कि तीर उसके गले के आरपार हो गया। जो भी पहली नजर इस पिल्ले को देखता तो उसे यह ही यकीन होता है कि ये तो नहीं बचने वाला। लेकिन इसके बाद जो होता है उसपर आपको भी यकीन करना मुश्किल हो जाएगा।

Curated bypriyodutt sharma | नवभारतटाइम्स.कॉम 28 May 2022, 11:21 am
कहते हैं कि मारने वाले से बचाने वाला ज्यादा बड़ा होता है। बेजुबानों पर काफी जुल्म होता है। आए दिन कुत्तों से जुड़ी कई ऐसी खबरें आती हैं जिनको पढ़कर इंसान का दिमाग ही खराब हो जाता है कि आखिर बेगुनाहों और बेजुबानों पर कुछ बुरे लोग इतना अत्याचार क्यों करते हैं। अमेरिका से एक हैरान करने वाला सामने आया है। चार महीने के एक पिल्ले को किसी ने बेरहमी से मारने की कोशिश की। उसने इस पिल्ले पर तीर से हमला कर दिया। तीर पिल्ले के गले के आरपार हो गया। हर कोई देखने वाला यही सोचे बैठा था कि बस इस पिल्ले की तो मौत हो जाएगी। लेकिन वो बच गया।
नवभारतटाइम्स.कॉम dogs attacked by arrow news


बुरी हालत हो गई उसकी


बता दें कि डॉक्टरों की मानें तो इस हमले से मासूम पिल्ले को काफी नुकसान पहुंचा है। उसके अंदरुनी अंगों को नुकसान पहुंचा है। तीर उसकी गर्दन के आरपार हो गया। इसके कारण उसकी नसें और नलिकाएं बुरी तरह से जख्मी हो गई। हालांकि डॉक्टर्स ने उसका ट्रीटमेंट करके यह तीर तो निकाल दिया।

फोन पर मिली थी पुलिस को जानकारी
हालांकि अभी तक इस बात का पता नहीं चला है कि शर्मनाक हरकत को किसने अंजाम दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। रिवरसाइड काउंटी एनिमल सर्विसेज के मुताबिक, उन्हें यह पिल्ला अमेरिका के साउथ कैरोलिना में मिला था। वो बुरी तरह से जख्मी था। एक महिला ने पुलिस को फोन करके उसकी हालत के बारे में जानकारी दी थी। महिला ने पुलिस को बताया कि वो दर्द में चिल्ला रहा था तभी महिला को उसकी हालत के बारे में पता चला। डॉक्टर्स ने तीर तो निकाल दिया लेकिन अभी भी उसकी हालत स्थिर है। स्थानीय लोगों को भी इस शर्मनाक घटना ने परेशान किया है वो भी कुत्ते पर हमला करने वाले को कड़ी सजा देने की मांग कर रहे।
लेखक के बारे में
priyodutt sharma

अगला लेख

Viralकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर