ऐपशहर

वीडियो बनाने के लिए सुनामी के सामने चले गए लड़के, फिर जो हुआ वो खतरनाक था

इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे वीडियो बनाने के लिए कुछ लोग सुनामी के आगे चले जाते हैं। फिर उनके साथ जो होता है वो सबके लिए सबक है।

नवभारतटाइम्स.कॉम 17 Jan 2022, 10:59 am
आजकल लोगों को जल्दी जल्दी फेमस होना है। इंस्टाग्राम रील की तरह से लोग अपने जीवन में भी कई रोमांच महज कम 1 मिनट में दुनिया को दिखाकर तगड़े स्टार बनना चाहते हैं। इसके लिए कई बार वो हदें ही पार कर जाते हैं। कई ऐसे वीडियोज सामने आए हैं जिनमें नौजवानों ने प्रसिद्धि के लिए ऐसे वीडियोज बना दिया कि क्या ही कहें। कई लोगों की तो यह वीडियो बनाने में जान भी चली गई। या फिर किसी ने किसी दूसरे इंसान को इसकी वजह से परेशान किया गया। ऐसे ही एक वीडियो सामने आया है। इसमें कुछ लोग वीडियो बनाने के चक्कर में सुनामी के आगे आ जाते हैं। फिर उनके साथ जो होता है वो आप ही देखिए।
नवभारतटाइम्स.कॉम boys were filming in tsunami after watch video people are in shock
वीडियो बनाने के लिए सुनामी के सामने चले गए लड़के, फिर जो हुआ वो खतरनाक था



आईपीएस ने शेयर किया वीडियो

इस वीडियो को ट्विटर दीपांशू काबरा ने शेयर किया है। वो लिखते हैं, 'सबके लिए Tsunami की चेतावनी थी, पर वीडियो वीरों के लिए व्यूज पाने, फेमस होने का शॉर्टकट! प्रसिद्धि के लिए जान जोखिम में डालने से बड़ी मूर्खता और क्या होगी।' इस वीडियो को न्यूज लिखे जाने तक 5 हजार से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। हालांकि यह नहीं पता है कि वीडियो कहां का है लेकिन जो दिख रहा वो बड़ा ही भयानक मंजर है।

पहले आप वीडियो ही देख लीजिए

क्या होता है वीडियो में?

सबसे पहले इसमें एक लड़का लाइफ जैकेट पहने हुए दिखता है। वो पेड़ को पंच मार रहा होता है। सामने से पानी की तेज लहर उसकी ओर बढ़ रही होती है। एक महिला वीडियो शूट करते हुए उसके पास आती है और वो शख्स पानी की ओर छाती तानकर खड़ा हो जाता है। पानी इतनी तेजी से आता है कि वो उनको बहाकर ले जाता है।

बेवकूफी की तो हद हो गई

जैसे ही लोगों ने इस वीडियो में इन लोगों की बेवकूफी देखी तो उनका गुस्सा फूट गया। ट्विटर पर एक यूजर ने इस वीडियो को देखकर कमेंट किया, इंसान अब इंसान नहीं रहा। एक ने लिखा, सोशल मीडिया पर छा जाने की मुर्खता। एक यूजर ने लिखा कि सबको फेमस होना है चाहे इसके लिए जान क्यों ना चली जाए। तो दोस्तों, प्रसिद्धि के चक्कर में इतने भी ना फेमस हो जाएं कि जान से ही हाथ धो बैठें। कुदरत के नियमों को याद रखें और मेहनत एवं लगन से फेमस हों।

इनका आगे का हाल भी देख लीजिए

अगला लेख

Viralकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर