वीडियो को देखकर लोग हो रहे हैं भावुक
न्यूज लिखे जाने तक इस वीडियो को 4 लाख से ज्यादा तो व्यूज मिल चुके हैं। लोग वीडियो को देखकर काफी भावुक हो रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि उन्होंने इतना खूबसूरत वीडियो कभी नहीं देखा। लोगों ने बच्चे को हाथ मिलने पर अपनी खुशी व्यक्त की। उन्होंने लिखा कि शायद यह इसके जीवन का सबसे बेस्ट गिफ्ट है।
अपने हाथ को खुद छूने लगता है
जब डॉक्टर उसका हाथ पूरी तरह से फिक्स कर देते हैं। तो वो अपने हाथ को देखता रहता है, उसे छूता है, वो डॉक्टर की ओर देखता है मुस्कुराता है, अपने गार्डियन की ओर देखकर भी मुस्कुराता ही रहता है।
बड़े ही गौर से देखता है पूरा प्रोसेस
इस वीडियो में देखा जा सकता है कि मासूम बड़े गौर से डॉक्टर को यह काम करते हुए देख रहा है। जैसे ही डॉक्टर इसे फिट कर देते हैं, बच्चे के चेहरे पर अनमोल मुस्कान आ जाती है। वो मुस्कुराता है मानों उसे कुछ ऐसा मिल गया हो जो उसकी चाहत हो।
प्यार ही आ जाता है
इस पोस्ट को शेयर करते हुए कैप्शन लिखा है, 'बच्चे की खुशी जब उसे अपना पहला कृत्रिम हाथ मिलता है।' वैसे एक बात तो है दुनिया में बच्चों को खुशी करने से बड़ी खुशी कोई नहीं हो सकती। अगर आप भी किसी तरह से किसी मासूम बालक को खुश कर सकते हैं तो करिए। क्यों यूं ही नहीं निदा फाजली साहब ने लिखा- 'घर से मस्जिद है बहुत दूर चलो यूं कर लें..किसी रोते हुए बच्चे को हंसाया जाये'
ट्विटर पर शेयर किया गया है इसका वीडियो
ट्विटर पर यह वीडियो Amazing Post ने अपने पेज पर शेयर किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बच्चा बैठा है, वो डॉक्टर की ओर देखे जा रहा है। वो पास से ही कृत्रिम हाथ उठाते हैं और बच्चे के हाथ में फिट करने की कोशिश करते हैं।
All Images Source: Twitter