'ये है जी... रिफ्रेशमेंट का इंतजाम'
यह क्लिप 45 सेकंड्स का है, जिसमें देख जा सकता है कि कैसे खाने की एक प्लेट पाने के लिए शिक्षक मारा-मारी कर रहे हैं। कुछ टीचर कहते सुनाई दे रहे हैं- भैया कूपन ले लो और प्लेट दे दो... तोड़ ना देना...। जब सबको आसानी से प्लेट नहीं मिलती, तो सभी भूल जाते हैं कि वे टीजर और प्रिंसिपल हैं, और किसी असभ्य व्यक्ति की तरह प्लेटों को खींचने लगते हैं। इस वीडियो को फिल्माने वाली महिला पंजाबी में कहती है- ये है जी... रिफ्रेशमेंट का इंतजाम। प्रिंसिपल्स और हेड टीचर्स प्लेट्स के लिए लड़ते हुए। बस उठा लो... उठा लो...। ओह हो! टीशू पेपर की धज्जियां उड़ते हुए।
एक लाइन ही बना लेते...
क्या है पूरा मामला?
यह शॉकिंग वीडियो गगनदीप सिंह (@Gagan4344) ने ट्विटर पर शेयर किया। उन्होंने कैप्शन में बताया, 'लुधियाना में मुख्यमंत्री भगवंत मान और पंजाब के शिक्षा मंत्री, गुरमीत सिंह के साथ स्कूल के टीचर्स और प्रिंसिपल्स की मीटींग थी।' बैठक के बाद जब शिक्षक दोपहर का भोजन करने पहुंचे, तो भैया नजारा ऐसा हो गया। इस वीडियो को 5 लाख 59 हजार से अधिक व्यूज, 4 हजार से ज्यादा रीट्वीट्स और 14.7 हजार लाइक्स मिल चुके हैं। और हां, पब्लिक लगातार इस क्लिप को देख अपने दिल की बात कमेंट सेक्शन में लिख रही है।
ये सिर्फ प्लेट्स के लिए है...
शर्मनाक! यह कैसी शिक्षा देंगे??
इन्हें तो 'हावर्ड' भेजने की जरूरत है
विदेश ले जाने से पहले ट्रेनिंग जरूर दी जाए...
स्टूडेंट्स को क्या सिखाएंगे ये लोग
आपका क्या कहना है शिक्षकों की इस हरकत के बारे में?