ऐपशहर

पेस्ट्री का तल दिया पकौड़ा, देखकर लोगों का दुनिया से भरोसा उठ गया

ट्विटर पर कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, इसमें किसी ने बेचारी मासूम स्वीट डिश Pastry ka pakoda बना दिया। लोगों का खून खौल गया ये देखकर तो।

नवभारतटाइम्स.कॉम 28 Jan 2022, 4:10 pm
Pastry ka pakoda: आखिर ऐसा कैसे हो सकता है कि कोई पेस्ट्री का पकौड़ा बना सकता है? सच में, आजकल कुछ भी कर रही है पब्लिक। कहीं कोई पेस्ट्री के साथ भी ऐसा कर सकता है यह तो नहीं ही सोचा था। वीयर्ड फुड कॉम्बिनेशन के कारण लोगों ने क्या-क्या मिलाकर खा लिया है इसकी आप हम कल्पना भी नहीं सकते। खैर, अब कर दिया है तो क्या कर सकते है। हम तो चलिए ये घूंट पी लेंगे लेकिन यूजर्स का क्या करें। उनका तो खून खौल रहा है यह देखकर।
नवभारतटाइम्स.कॉम weird food experiment somebody fried pastry ka pakoda people are getting angry
पेस्ट्री का तल दिया पकौड़ा, देखकर लोगों का दुनिया से भरोसा उठ गया



पहले बेसन में डूबो दी पेस्ट्री

ट्विटर पर यह फोटो शेयर की है। इसका कैप्शन लिखा है, इस वजह से कोविड जा नहीं रहा वापस। इस फोटो में देखा जा सकता है कि कैसे बेचारी मासूम, स्वीट सी पेस्ट्री का टुकड़ा बेसन में डूबा हुआ नजर आता है। उसे भला क्या मालूम कि भई उसका तला जाने वाला है पकौड़ा।

यह देखो पोस्ट

मारो मुझे भाई

लो जी, दूसरी फोटो में इसको गर्म-गर्म तेल में डले हुए भी आप देख सकते हो। अब जैसे ही लोगों ने इसे देखा तो उनका गुस्सा सिर्फ सातवा ही नहीं कई आसमान पार कर गया। एक यूजर ने लिखा कि क्या ये गुजराती लोग हैं? लोगों ने पकौड़े को देखकर अपने मीम्स के पकौड़े तल दिए, एक यूजर ने लिखा कि वक्त आने पर जवाब दूंगा। वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा कि ई गोले में अब नहीं रहना है। कुल मिलाकर पेस्ट्री वाला ये एक्सपेरिमेंट जनता को पसंद नहीं आया। वैसे आप ट्राय करना चाहोगे?

अगला लेख

Viralकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर