एजेंसी, संयुक्त राष्ट्र : पुर्तगाल के पूर्व प्रधानमंत्री एंटोनियो गुटेरेस संयुक्त राष्ट्र के अगले महासचिव बन सकते हैं। संयुक्त राष्ट्र की सुरक्षा परिषद ने बुधवार को छठे स्ट्रॉ पोल में उन्हें इस पद के लिए सबकी पसंद घोषित किया। संयुक्त राष्ट्र में रूस के दूत और अक्टूबर के लिए परिषद के अध्यक्ष विताली चर्किन ने छठे स्ट्रॉ पोल के बाद ऐलान किया कि गुटेरेस के नाम पर सर्वसम्मति बनी है। इस ऐलान से बान की मून के बाद संयुक्त राष्ट्र महासचिव पद पर किसी महिला के पहुंचने की उम्मीदों को बड़ा झटका लगा है। चर्किन ने कहा, '67 वर्षीय गुटेरेस को 13 एनकरेज वोट और 2 नो ओपिनियन वोट मिले। 15 सदस्यों वाली सुरक्षा परिषद में गुरुवार को औपचारिक रूप से मतदान होगा, जो एक रस्म अदायगी भर होगा और इसमें गुटेरेस का नाम अगले महासचिव के रूप में तय होगा।'
पुर्तगाल के पूर्व प्रधानमंत्री बनेंगे अगले UN चीफ!
पुर्तगाल के पूर्व प्रधानमंत्री एंटोनियो गुटेरेस संयुक्त राष्ट्र के अगले महासचिव बन सकते हैं। संयुक्त राष्ट्र की सुरक्षा परिषद ने बुधवार को छठे ...
नवभारतटाइम्स.कॉम 6 Oct 2016, 7:00 am