ऐपशहर

इरमा तूफान से फ्लॉरिडा बेहाल, बड़े पैमाने पर राहत एवं बचावकार्य

अमेरिका के फ्लॉरिडा तट पर पहुंचने के बाद चक्रवात इरमा कमजोर हो गया है, लेकिन अब भी खतरनाक बना हुआ है। इस चक्रवात के कारण तेज हवाएं चल रही हैं और जगह जगह पानी जमा हो चुका है जिससे फंसे हुए लोगों तक मदद पहुंचाने के काम में लगे बचावकर्मियों को खासी दिक्कत का सामना करना पड़ा है

भाषा 11 Sep 2017, 7:40 pm
वॉशिंगटन
नवभारतटाइम्स.कॉम इरमा तूफान से  फ्लॉरिडा बेहाल
इरमा तूफान से फ्लॉरिडा बेहाल

अमेरिका के फ्लॉरिडा तट पर पहुंचने के बाद चक्रवात इरमा कमजोर हो गया है, लेकिन अब भी खतरनाक बना हुआ है। इस चक्रवात के कारण तेज हवाएं चल रही हैं और जगह जगह पानी जमा हो चुका है जिससे फंसे हुए लोगों तक मदद पहुंचाने के काम में लगे बचावकर्मियों को खासी दिक्कत का सामना करना पड़ा है।

फ्लॉरिडा पहुंचने के साथ ही इस चक्रवात कमजोर पड़ गया है, लेकिन अब भी तेज हवाएं चल रही हैं। ऑरेंज काउंटी में सोमवार को 120 से अधिक मकानों को खाली कराया गया क्योंकि पानी जमा होने लगा था। अग्निशमन दल और नैशनल गार्ड के लोग घर-घर जा रहे हैं और लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए नौकाओं का इस्तेमाल कर रहे हैं। स्थानीय समय के अनुसार रात के दो बजे हवा की रफ्तार घटकर करीब 85 मील प्रति घंटा हो गई और अनुमान है कि उत्तरी फ्लॉरिडा या दक्षिणी जॉर्जिया पहुंचने पर यह उष्ण कटिबंधीय तूफान में बदल जाएगा।

फ्लॉरिडा के बड़े हिस्सों में तटीय बाढ़ की चेतावनी अब भी प्रभावी है। यहां 60 लाख से ज्यादा लोगों को इरमा की वजह से घर छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर जाने का निर्देश दिया गया है। अमेरिका के इतिहास में यह लोगों को सुरक्षित जगह पर ले जाने के बड़े अभियानों में से एक माना जा रहा है।

अगला लेख

Worldकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
ट्रेंडिंग