ऐपशहर

ट्रंप के दामाद महिला वोटर के तौर पर रजिस्टर्ड

स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट में कहा गया है कि 2009 से पहले न्यू जर्जी में मतदाता सूची में उनका जेंडर 'अज्ञात' दिखाया गया था। 36 साल के रियल एस्टेट डिवेलपर कशनर को ट्रंप प्रशासन में बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। वह सरकार में सुधार कार्यक्रमों और मध्य पूर्व में शांति समझौते पर काम कर रहे हैं।

नवभारतटाइम्स.कॉम 28 Sep 2017, 3:41 pm
वॉशिंगटन
नवभारतटाइम्स.कॉम जे. कशनर (फाइल फोटो)
जे. कशनर (फाइल फोटो)

अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप के वरिष्ठ सलाहकार और दामाद जे. कशनर के बारे में एक हैरान कर देने वाली खबर आई है। सरकारी दस्तावेजों में वह न्यू यॉर्क स्टेट में एक महिला वोटर के तौर पर रजिस्टर्ड हैं। मूल रूप से न्यू जर्जी के रहने वाले कशनर नवंबर 2009 में न्यूयॉर्क में एक महिला मतदाता के तौर पर रजिस्टर्ड हुए। अमेरिकन ब्रिज ग्रुप ने सबसे पहले इस बात का खुलासा किया। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि एक महिला के तौर पर वह कैसे रजिस्टर हो गए। बता दें कि उन्होंने पिछले नवंबर में भी मतदान किया था।

स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट में कहा गया है कि 2009 से पहले न्यू जर्जी में मतदाता सूची में उनका जेंडर 'अज्ञात' दिखाया गया था। 36 साल के रियल एस्टेट डिवेलपर कशनर को ट्रंप प्रशासन में बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। वह सरकार में सुधार कार्यक्रमों और मध्य पूर्व में शांति समझौते पर काम कर रहे हैं। अमेरिकन ब्रिज के प्रवक्ता ब्रैड बैनियम ने कहा, 'कुशनर अपने बेसिक पेपरवर्क को भर नहीं सकते। यह एक रहस्य है कि कोई क्यों सोचता है कि वह मध्य पूर्व में शांति के लिए कुछ बड़ा कर सकते हैं।'

यह पहली बार नहीं है जब कशनर के किसी कागज में ऐसी गलतियां पाई गईं हैं। इससे पहले उन्हें तीन बार डिस्क्लोजर फॉर्म को भरना पड़ा था। मीडिया रिपोर्टों में यह भी कहा जा रहा है कि पिछले चुनाव के दौरान वह एक से ज्यादा राज्य में मतदाता के तौर पर रजिस्टर्ड थे। कुशनर ने वाइट हाउस सिक्यॉरिटी को लेकर एक महत्वपूर्ण फॉर्म को भी गलत भर दिया था।

अगला लेख

Worldकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
ट्रेंडिंग