वाशिंगटन, पांच जनवरी (एएफपी) कैलिफोर्निया में पुलिस ने शनिवार को कहा कि वह लॉस एंजिलिस के पास एक जगह पर गोलीबारी पर कार्रवाई कर रही है जिसमें ‘‘कई लोग हताहत’’ हुए हैं। टोरेंस पुलिस विभाग ने एक ट्वीट में कहा कि ‘‘गोलियां चलाये जाने की जानकारी है जिसमें कई व्यक्ति हताहत हुए हैं।’’ ट्वीट में कहा गया, ‘‘टोरेंस पुलिस मौके पर है। जांच जारी है। कृपया क्षेत्र से दूर रहें।’’ ‘द लॉस एंजिलिस टाइम्स’ की खबर के अनुसार गोलीबारी एक खेल परिसर गैबल हाउस बाउल में हुई। एक प्रत्यक्षदर्शी ने समाचार पत्र को बताया कि गोलीबारी से पहले वहां ‘‘बड़ा झगड़ा’’ हुआ। टोरेंस एक तटवर्ती शहर है जो कि लॉस एंजिलिस से करीब 30 किलोमीटर दक्षिणपूर्व में स्थित है। एएफपी अमित पवनेशपवनेश
लॉस एंजिलिस के पास गोलीबारी में कई लोग हताहत
वाशिंगटन, पांच जनवरी (एएफपी) कैलिफोर्निया में पुलिस ने शनिवार को कहा कि वह लॉस एंजिलिस के पास एक जगह पर गोलीबारी पर कार्रवाई कर रही है जिसमें ‘‘कई लोग हताहत’’ हुए हैं। टोरेंस पुलिस विभाग ने एक ट्वीट में कहा कि ‘‘गोलियां चलाये जाने की जानकारी है जिसमें कई व्यक्ति हताहत हुए हैं।’’ ट्वीट में कहा गया, ‘‘टोरेंस पुलिस मौके पर है। जांच जारी है। कृपया क्षेत्र से दूर रहें।’’ ‘द लॉस एंजिलिस टाइम्स’ की खबर के अनुसार गोलीबारी एक खेल परिसर गैबल हाउस बाउल में हुई। एक प्रत्यक्षदर्शी ने समाचार पत्र को बताया कि गोलीबारी से पहले वहां ‘‘बड़ा झगड़ा’’ हुआ।
भाषा 5 Jan 2019, 4:57 pm