ऐपशहर

कैरेबियाई द्वीपों पर 7.8 तीव्रता का भूकंप, सूनामी की चेतावनी

अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) के मुताबिक भूकंप भारतीय समय अनुसार सुबह 5.30 बजे पश्चिमी जमैका में महसूस किए गए।

एएनआई 10 Jan 2018, 10:54 am
वॉशिंगटन
नवभारतटाइम्स.कॉम earthquake

बुधवार को कैरेबियाई द्वीपों शक्तिशाली भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रत 7.8 मापी गई। ये झटके मध्य अमेरिका के होंडुरस और क्यूबा के बीच के क्षेत्र में दर्ज किए गए हैं जिसके बाद सूनामी की भी चेतावनी जारी की गई है। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण ने इसकी जानकारी दी है।

समाचार एजेंसी ‘एफे’ के अनुसार, भूकंप प्यूर्तो रिको और वर्जिन आइलैंड्स को भी प्रभावित कर सकता है। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) के मुताबिक भूकंप भारतीय समय अनुसार सुबह 5.30 बजे पश्चिमी जमैका में महसूस किए गए।

USGS ने यह भी चेतावनी जारी की है कि भूकंप के केंद्र के 1000 किलोमीटर की दूरी तक वाले तटों पर भी सूनामी आने आशंका है। हालांकि, अभी तक किसी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं मिली है।

अगला लेख

Worldकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
ट्रेंडिंग