वाशिंगटन, 26 नवंबर (एएफपी) संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) ने मॉस्को से जुड़े क्रीमिया के निकट एक जलसंधि में बलपूर्वक यूक्रेन के तीन नौसैनिक पोतों को जब्त कर लेने की रूस के पुष्टि करने के बाद एक आपात बैठक बुलाई है। संयुक्त राष्ट्र में अमेरिकी राजदूत निक्की हेली ने यह जानकारी दी। हेली ने अपने ट्वीट में कहा, ‘‘सुबह 11 बजे सुरक्षा परिषद की एक आपात बैठक बुलाई गई है।’’ कूटनीतिक सूत्रों ने बताया कि बैठक का रूस और यूक्रेन दोनों ने अनुरोध किया था। एएफपी दिलीप शोभनाशोभना
यूक्रेन मामले पर संरा सुरक्षा परिषद की सोमवार को आपात बैठक : हेली
वाशिंगटन, 26 नवंबर (एएफपी) संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) ने मॉस्को से जुड़े क्रीमिया के निकट एक जलसंधि में बलपूर्वक यूक्रेन के तीन नौसैनिक पोतों को जब्त कर लेने की रूस के पुष्टि करने के बाद एक आपात बैठक बुलाई है। संयुक्त राष्ट्र में अमेरिकी राजदूत निक्की हेली ने यह जानकारी दी। हेली ने अपने ट्वीट में कहा, ‘‘सुबह 11 बजे सुरक्षा परिषद की एक आपात बैठक बुलाई गई है।’’ कूटनीतिक सूत्रों ने बताया कि बैठक का रूस और यूक्रेन दोनों ने अनुरोध किया था। एएफपी दिलीप शोभनाशोभना
भाषा 26 Nov 2018, 8:30 am