ऐपशहर

4 साल पुराने ट्वीट पर ट्रोल हुईं इवांका ट्रंप

ट्विटर का कोई ठिकाना नहीं है कि कब क्या चीज खोजकर ले आए और उसके मजे लेने लगे। इस माइक्रोब्लॉगिंग साइट की इसी फितरत की हालिया शिकार हैं अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप की बेटी इवांका ट्रंप। दरअसल 4 साल पहले इवांका ने अल्बर्ट...

नवभारतटाइम्स.कॉम 25 Jul 2017, 9:10 pm
ट्विटर का कोई ठिकाना नहीं है कि कब क्या चीज खोजकर ले आए और उसके मजे लेने लगे। इस माइक्रोब्लॉगिंग साइट की इसी फितरत की हालिया शिकार हैं अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप की बेटी इवांका ट्रंप।
नवभारतटाइम्स.कॉम undefined
आइंस्टाइन के चक्कर में उड़ा इवांका का मजाक


दरअसल 4 साल पहले इवांका ने अल्बर्ट आइंस्टाइन को क्रेडिट देते हुए एक कोटेशन ट्वीट किया था- If the facts don't fit the theory, change the facts, यह काफी फेमस कोट है जिसे अक्सर आइंस्टाइन के नाम से शेयर किया जाता है।

4 साल बाद अचानक अल्बर्ट आइंस्टाइन के ऑफिशल ट्विटर हैंडल (जिसे अल्बर्ट आइंस्टाइन एस्टेट के आधिकारिक प्रतिनिधि ग्रीनलाइट द्वारा मैनेज किया जाता है) को जाने क्या सूझी कि उसने इवांका के इस ट्वीट पर रिप्लाई कर दिया कि यह ट्वीट आइंस्टाइन का नहीं है। साथ ही उन्होंने आइंस्टाइन के कोट्स की एक किताब का लिंक भी शेयर कर दिया।

इसके बाद तो इवांका को ट्रोल होने से कोई नहीं बचा सकता था, हालांकि कुछ लोग इवांका के सपॉर्ट में भी आगे आए। आप खुद देखिए कि इस ट्वीट को फिर किन हालातों से गुजरना पड़ा:






अगला लेख

Worldकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
ट्रेंडिंग