जकार्ता (इंडोनेशिया), 17 जुलाई (एपी) इंडोनेशिया के सुलावेसी प्रांत में आई बाढ़ से मरने वाले लोगों की संख्या शुक्रवार को 36 हो गई। इसके अलावा 66 लोग लापता हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। राष्ट्रीय खोज एवं बचाव एजेंसी के प्रवक्ता यूसुफ लतीफ ने कहा कि चार और लोगों की मौत की पुष्टि के बाद मृतकों की संख्या 36 हो गई है। उत्तरी लुवु जिले की आपदा प्रबंधन एजेंसी के प्रमुख मुस्लिम मचसिन ने कहा कि कई गांव वासियों ने अपने संबंधियों के लापता होने की जानकारी दी है। शुक्रवार तक 66 लोगों के लापता होने की जानकारी दी गई है। एपी जोहेब मनीषामनीषा
इंडोनेशिया में बाढ़ से मरने वालों की संख्या 36 हुई, 66 लोग लापता
जकार्ता (इंडोनेशिया), 17 जुलाई (एपी) इंडोनेशिया के सुलावेसी प्रांत में आई बाढ़ से मरने वाले लोगों की संख्या शुक्रवार को 36 हो गई। इसके अलावा 66 लोग लापता हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। राष्ट्रीय खोज एवं बचाव एजेंसी के प्रवक्ता यूसुफ लतीफ ने कहा कि चार और लोगों की मौत की पुष्टि के बाद मृतकों की संख्या 36 हो गई है। उत्तरी लुवु जिले की आपदा प्रबंधन एजेंसी के प्रमुख मुस्लिम मचसिन ने कहा कि कई गांव वासियों ने अपने संबंधियों के लापता होने की जानकारी दी है। शुक्रवार तक 66 लोगों के लापता होने की जानकारी दी गई है।
भाषा 17 Jul 2020, 9:26 pm