नयी दिल्ली, नौ सितम्बर (भाषा) हिमाचल प्रदेश और जम्मू कश्मीर सीमा पर चंबा क्षेत्र में सोमवार दोपहर मध्यम तीव्रता वाले भूकंप के दो झटके महसूस किये गये। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केन्द्र (एनसीएस) ने यह जानकारी दी। भूकंप का पहला झटका दोपहर 12 बजकर 10 मिनट पर आया जिसकी तीव्रता 5.0 थी। एनसीएस ने बताया कि भूकंप का दूसरा झटका दोपहर 12 बजकर 57 मिनट पर महसूस किया गया जिसकी तीव्रता 2.7 थी। भूकंप का केन्द्र जमीन से पांच किलोमीटर की गहराई में स्थित था।
हिमाचल प्रदेश के चंबा में भूकंप के झटके महसूस किये गये
नयी दिल्ली, नौ सितम्बर (भाषा) हिमाचल प्रदेश और जम्मू कश्मीर सीमा पर चंबा क्षेत्र में सोमवार दोपहर मध्यम तीव्रता वाले भूकंप के दो झटके महसूस किये गये। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केन्द्र (एनसीएस) ने यह जानकारी दी। भूकंप का पहला झटका दोपहर 12 बजकर 10 मिनट पर आया जिसकी तीव्रता 5.0 थी। एनसीएस ने बताया कि भूकंप का दूसरा झटका दोपहर 12 बजकर 57 मिनट पर महसूस किया गया जिसकी तीव्रता 2.7 थी। भूकंप का केन्द्र जमीन से पांच किलोमीटर की गहराई में स्थित था।
भाषा 9 Sep 2019, 3:30 pm