ऐपशहर

देखें: सुलह के लिए तैयार नहीं हुई पूर्व प्रेमिका तो युवक ने मारी गोली

थाइलैंड में पूर्व गर्लफ्रेंड ने सुलह की बात नहीं मानी तो युवक ने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी। घटना का सीसीटीवी विडियो भी सामने आया है। विडियो में दिखता है कि सुबह के समय लड़की छात्रावास के बाहर आती है...

नवभारतटाइम्स.कॉम 4 Jun 2018, 11:23 pm
थाइलैंड में पूर्व प्रेमिका ने सुलह की बात नहीं मानी तो युवक ने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी। घटना का सीसीटीवी विडियो भी सामने आया है। विडियो में साफ दिखाई देता है कि सुबह के समय लड़की छात्रावास से बाहर आती है, जहां उसका पूर्व प्रेमी इंतजार कर रहा था। दोनों में किसी बात को लेकर बहस होती है। लड़का उसे रोकने की कोशिश करता है पर वह उसकी बात मानने को राजी नहीं होती तभी युवक झट से उस पर फायर कर देता है। बाद में युवक ने अपनी जान लेने की भी कोशिश की पर वह बच गया।
नवभारतटाइम्स.कॉम सीसीटीवी फुटेज से ली गई तस्वीर
सीसीटीवी फुटेज से ली गई तस्वीर


घटना बैंकॉक की है। बताया जा रहा है कि हत्या के आरोपी पुकापांग चित्तारोम (24) और नतचारीया थाप्राजीत (21) एक दूसरे को पिछले 5 साल से जानते थे और हाल ही में वे अलग हो गए थे। इसके बाद से प्रेमी अपनी पूर्व प्रेमिका से सुलह करना चाहता था पर नतचारीया इसके लिए तैयार नहीं थीं।


युवक बिजनस स्टूडेंट बताया जा रहा है। वह अपनी क्लास के लिए जा रहा था तभी उसकी नजर अपनी पूर्व प्रेमिका पर पड़ी। उसने बात करना चाहा पर पूर्व प्रेमिका ने मना कर दिया। इस पर वह गुस्से में आ गया। लड़की को गोली मारने के बाद लड़के ने मुंह में गोली मारकर खुदकुशी करनी चाही पर वह बच गया। उसने मुंह में गोली मारी थी जो उसके गाल से होती हुई बाहर निकल गई। फिलहाल उसका इलाज चल रहा है।

अगला लेख

Worldकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
ट्रेंडिंग