ऐपशहर

इराक की राजधानी बगदाद में विस्फोट, एक की मौत, 12 घायल

सेना ने एक बयान में कहा प्रारंभिक जांच के अनुसार विस्फोट में एक व्यक्ति की मौत हो गई और 12 घायल हो गये।

भाषा 15 Apr 2021, 8:28 pm
बगदाद
नवभारतटाइम्स.कॉम बगदाद में विस्फोट
बगदाद में विस्फोट

इराक की राजधानी बगदाद में बृहस्पतिवार को एक बाजार में शक्तिशाली विस्फोट में एक व्यक्ति की मौत हो गई और 12 अन्य घायल हो गये। इराकी सेना ने यह जानकारी दी। यह विस्फोट हबीबिया के निकट सद्र शहर क्षेत्र में हुआ। सेना ने एक बयान में कहा प्रारंभिक जांच के अनुसार विस्फोट में एक व्यक्ति की मौत हो गई और 12 घायल हो गये।

इराकी राजधानी में विस्फोट की घटनाएं पिछले कुछ वर्षों में कम हो गई हैं, खासकर 2017 में इस्लामिक स्टेट समूह की हार के बाद। जनवरी में इराकी राजधानी में एक व्यस्त बाजार में दो आत्मघाती बम हमलों में 30 से अधिक लोगों की मौत हुई थी और कई अन्य घायल हो गये थे।

अगला लेख

Worldकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
ट्रेंडिंग