बंदर सिरी बेगावन : दुनिया के सबसे अमीर लोगों में शामिल एक सुल्तान (Richest Sultan in the World) बाकी अमीरों से थोड़ा अलग हैं। इनके पास बेशुमार दौलत है जिसे वह छिपाकर रखने के बजाय खर्च करने में विश्वास रखते हैं और एक रॉयल लाइफस्टाइल का पालन करते हैं। इस सुल्तान के पास एक से बढ़कर एक 7,000 कारों का कलेक्शन है। ब्रुनेई (Brunei) के इस सुल्तान का नाम हसनल बोल्किया (Hassanal Bolkiah) है जो ब्रुनेई के वर्तमान सुल्तान और प्रधानमंत्री हैं। बोल्किया को सोने से इतना प्यार है कि इनका सिंहासन से लेकर कारें, सब कुछ सोने से ढका हुआ है। ब्रुनेई एशिया का एक छोटा-सा देश है जो बोर्नियो द्वीप पर स्थित है। बोल्किया और उनकी दौलत की चर्चा इस वक्त इसलिए हो रही है क्योंकि हाल ही में उनकी बेटी राजकुमारी फादजीला लुबाबुल बोल्किया की शादी हुई है। बोल्किया की बेटी की शादी के भव्य कार्यक्रम सात दिनों तक जारी रहे। शादी के दौरान ब्रुनेई के इस शाही जोड़े ने एक से बढ़कर एक ड्रेस भी पहनी, जिसमें से कुछ तो हाथी दांत से बनाई गई थीं। ब्रुनेई पर बीते 50 साल से शासन कर रहे बोल्किया दुनिया के दूसरे सबसे अमीर शासक हैं। वह साल 1980 तक दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति थे।
सुल्तान के पास 7000 लग्जरी कारों का कलेक्शन
75 साल के बोल्किया की कई पीढ़ियां ब्रुनेई पर राज कर चुकी हैं। कहा जाता है कि 600 साल से इस देश की सत्ता पर बोल्किया लोगों का ही कब्जा है। मौजूदा शासक बोल्किया 1967 में ब्रुनेई की गद्दी पर बैठे थे, उस वक्त उनकी उम्र सिर्फ 21 साल थी। अक्सर अपने अमीरी के किस्सों के चलते वह खबरों में रहते हैं। कुछ रिपोर्ट्स दावा करती हैं कि उनके पास 7,000 कारों का विशालकाय कलेक्शन है जिसमें एक से एक महंगी और लग्जरी कारें शामिल हैं। इनमें कुछ कारों पर सोने की परत भी चढ़ी हुई है जिससे घूमते हुए बोल्किया को कई बार देखा गया है।
कार ही नहीं सोने के विमान भी रखने के शौकीन
कार के अलावा उनके पास कई प्राइवेट जेट्स भी हैं, जिसमें बोइंग 767-200 और 747-200 जैसे विमान शामिल हैं। कहा तो यहां तक भी जाता है कि इनमें से एक विमान पर भी सोने की परत चढ़ी हुई है। इतने अलीशान जिंदगी जीने वाले हसनल बोल्किया बेशुमार दौलत के मालिक हैं। रिपोर्ट्स बताती हैं कि उनके पास 14 हजार 700 करोड़ रुपए से ज्यादा की दौलत है जिसका सबसे बड़ा स्रोत तेल और प्राकृतिक गैस के भंडार हैं।
सोने के महल में रहते हैं सुल्तानसुल्तान जिस महल में रहते हैं वह 20 लाख वर्ग फुट के क्षेत्र में फैला हुआ है। इसकी कीमत 2550 करोड़ रुपए है और यह सोने से बना हुआ है। 'इस्ताना नुरुल ईमान पैलेस' नाम के इस महल का निर्माण 1984 में करवाया गया था। इस महल में 1700 से ज्यादा कमरे, 257 बाथरूम और पांच स्विमिंग पूल हैं। खास बात यह कि महल में घोड़ों के लिए बनाए गए अस्तबल भी पूरी तरह से एयर कंडीशनर वाले हैं। महल के गुंबद में 22 कैरेट सोना लगा हुआ है जो इसे दुनिया में अपनी तरह की अनोखी इमारत बनाता है।