ऐपशहर

अफगान पुलिस काफिले पर तालिबान का हमला, 7 की मौत

​​पश्चिम अफगानिस्तान में तालिबान ने एक पुलिस काफिले पर घात लगाकर हमला किया जिसमें सुरक्षाबलों के 7 कर्मियों की मौत हो गयी। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

भाषा 13 Apr 2019, 6:10 pm
नई दिल्ली
नवभारतटाइम्स.कॉम taliban

पश्चिम अफगानिस्तान में तालिबान ने एक पुलिस काफिले पर घात लगाकर हमला किया जिसमें सुरक्षाबलों के 7 कर्मियों की मौत हो गयी। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। पश्चिमी गोर प्रांत के गवर्नर के प्रवक्ता अब्दुल हई खतीबी ने बताया कि यह हमला शुक्रवार को किया गया।

दोनों तरफ से आधे घंटे तक गोलीबारी की गई। खतीबी ने बताया कि मारे गये लोगों में प्रांतीय पुलिस के परिचालन प्रमुख फाकिर अहमद नूरी भी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि गोलीबारी में दो पुलिसकर्मी और एक आम नागरिक घायल हो गये जबकि कम से कम चार अलगाववादी मारे गये। तालिबान ने तकरीबन आधे देश में प्रभावी रूप से कब्जा कर लिया है। अफगान सुरक्षा बलों पर रोज लगातार हमले हो रहे हैं।

अगला लेख

Worldकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
ट्रेंडिंग