लंदन: ब्रिटेन की पूर्व प्रधानमंत्री लिज ट्रस के पुराने सरकारी घर से कोकीन के संदिग्ध निशान मिले हैं। ये निशान चेवेनिंग एस्टेट के उस घर से मिले हैं, जहां लिज ट्रस ने अपने राजनीतिक सहयोगियों के लिए पार्टी आयोजित की थी। यह संदिग्ध सफेद पदार्थ ट्रस के प्रधानमंत्री पद के लिए चुने जाने से चंद दिनों पहले बरामद हुआ था। उस समय लिज ट्रस ब्रिटेन के विदेश मंत्री थीं। एस्टेट स्टाफ का कहना है कि उन्होंने सफेद पाउडर का परीक्षण किया और इसमें कोकीन होने की पुष्टि हुई। ब्रिटेन के कानूनों के तहत, कोकीन रखने पर सात साल की जेल और जुर्माना हो सकता है। इससे पहले बोरिस जॉनसन के प्रधानमंत्री रहते हुए भी सरकारी आवास से ऐसे ही संदिग्ध सफेद पाउडर को बरामद किया गया था।
द गार्जियन ने अपनी रिपोर्ट में चेवेनिंग एस्टेट में काम करने वाले कर्मचारियों का हवाला दिया है। रिपोर्ट में कर्मचारियों ने बताया कि उन्हें एस्टेट के स्नूकर टेबल वाले गेम रूम में साइड-टेबल पर सफेद पाउडर के निशान मिले। इसी जगह पर लिज ट्रस ने बतौर विदेश मंत्री अपने राजनीतिक मेहमानों के लिए पार्टी आयोजित की थी। ट्रस ने इस साल 19 से 21 अगस्त और 2 से 4 सितंबर को इसी घर पर कई हाईप्रोफाइल पार्टियों की मेजबानी की थी। इसमें टोरी पार्टी लीडरशिप चुनाव में ट्रस को समर्थन करने वाले कई राजनेता, ब्यूरोकेट्स और दूसरे अन्य अधिकारी शामिल हुए थे।
चेवनिंग एस्टेट 17वीं शताब्दी में बना एक ग्रेस एंड फेवर होम है। इसका स्वामित्व ब्रिटिश शाही परिवार के पास है। शाही परिवार सरकार इस घर को सरकारी अधिकारियों को पट्टे पर देती है जो आमतौर पर मुफ्त होता है। चेवनिंग एस्टेट परंपरागत रूप से ब्रिटेन के विदेश मंत्री को दी जाती है। यह 3000 एकड़ में फैला हुआ है, जिसकी देखरेख ब्रिटिश संसद की बनाई एक ट्रस्ट करती है।
इस रिपोर्ट में किसी भी स्रोत ने यह नहीं बताया कि लिज ट्रस इस पदार्थ का सेवन करती थीं या उन्हें इसके बारे में जानकारी थी। उन्होंने यह भी नहीं बताया कि यह सरकारी आवास तक कैसे पहुंचा। एक अंदरूनी सूत्र ने कहा कि व्हाइटहॉल और संसदीय एस्टेट में कोकीन का बड़े पैमाने पर खपत होता है और दावा किया कि ट्रस के कुछ राजनीतिक सहयोगियों ने इसका इस्तेमाल किया होगा। दावा है कि लिज ट्रस की किसी भी पार्टी में बोरिस जॉनसन शामिल नहीं हुए थे।
पार्टी वाले टेबल पर मिले कोकीन के निशान

ब्रिटिश शाही परिवार के पास इस घर का स्वामित्व
चेवनिंग एस्टेट 17वीं शताब्दी में बना एक ग्रेस एंड फेवर होम है। इसका स्वामित्व ब्रिटिश शाही परिवार के पास है। शाही परिवार सरकार इस घर को सरकारी अधिकारियों को पट्टे पर देती है जो आमतौर पर मुफ्त होता है। चेवनिंग एस्टेट परंपरागत रूप से ब्रिटेन के विदेश मंत्री को दी जाती है। यह 3000 एकड़ में फैला हुआ है, जिसकी देखरेख ब्रिटिश संसद की बनाई एक ट्रस्ट करती है।
पार्टी में बड़े-बड़े नेता और अधिकारी हुए थे शामिल