ऐपशहर

भारतीय मूल के अमेरिकी व्यक्ति नीरज एंटनी 2020 में राज्य सीनेट का चुनाव लड़ेंगे

अमेरिका में 2020 चुनाव के लिए अभी से तैयारी शुरू हो गई है और इस बार कई भारतीय मूल के व्यक्ति इसमें अपनी दावेदारी पेश कर सकते हैं। 27 साल के नीरज एंटनी भारतीय मूल के हैं और उन्होंने भी चुनाव लड़ने की घोषणा की है।

भाषा 2 Feb 2019, 8:40 am
वॉशिंगटन
नवभारतटाइम्स.कॉम नीरज एंटनी
नीरज एंटनी

भारतीय मूल के 27 वर्षीय अमेरिकी व्यक्ति नीरज एंटनी ने घोषणा की है कि वह 2020 में ओहायो राज्य से चुनाव लड़ेंगे। दरअसल 42वें लेजिस्लेटिव जिले से वह मियामिस्बर्ग का प्रतिनिधित्व करते हैं। वह अभी ओहायो हाउस ऑफ रिप्रजेंटेटिव में सेवा दे रहे हैं।

यहां उनका यह तीसरा कार्यकाल है। वह स्टेट सीनेट जिला छह से चुनाव लड़ेंगे। एक स्थानीय रेडियो ने 30 जनवरी को एंटनी को उद्धृत करते हुए यह घोषणा की। एंटनी का जन्म मियामिसबर्ग में हुआ और उन्होंने ओहायो स्टेट यूनिवर्सिटी से स्नातक हैं। एंटनी ने ट्विटर पर अपने अभियान की शुरुआत की घोषणा की।

अगला लेख

Worldकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
ट्रेंडिंग