मैडुगुरी
आतंकी संगठन बोको हराम के चंगुल से 62 चिबॉक स्कूली लड़कियों को छुड़ा लिया गया है। तीन साल पहले इनका अपहरण कर लिया गया था। जानकारी के मुताबिक अब वे सेना के संरक्षण में हैं। बोको हराम ने लगभग 200 लड़कियों का अपहरण कर लिया था। अक्टूबर में सरकार से बातचीत के बाद 21 को आजाद कराया गया था। नाइजीरियाई सरकार का कहना है कि जल्द ही 83 और लड़कियों को छुड़ा लिया जाएगा।
एक न्यूज एजेंसी के मुताबिक 62 लड़कियों को छुड़ाया गया है। अपहृत लड़कियों में से ज्यादातर ईसाई थीं। इस्लामिक कट्टरवादियों से शादी के लिए उनके साथ जबरदस्ती की गई और उन्हें जबरन प्रेग्नेंट किया गया। कई संगठनों का मानना है कि इन लड़कियों का इस्तेमाल आत्मघाती हमले के लिए भी किया जाना था।
अप्रैल 2014 में उत्तरी नाइजीरिया के चिबॉक से 276 स्कूली लड़कियों को अगवा कर लिया गया था। पिछले कुछ वर्षों में बोको हराम ने हजारों लोगों को अगवा किया है। नाइजीरिया और आसपास के देशों में यह आतंकी संगठन सक्रिय रहता है और हिंसक घटनाओं को अंजाम देता रहता है। इस आतंकवादी संगठन के कहर में लगभग 20,000 लोग मारे गए और लाखों को उनके घर से उठा लिया गया।