ऐपशहर

US को प्रतिबंध लगाने की लग गई है लतः ईरान

​ईरान के विदेश मंत्री मोहम्मद जवाद जरीफ ने तुर्की और अमेरिका के बीच बढ़ते विवाद में कूदते हुए वॉशिंगटन पर आरोप लगाया कि उसे प्रतिबंध लगाने और धौंस दिखाने की लत लग गई है।

भाषा 11 Aug 2018, 5:29 pm
तेहरान
नवभारतटाइम्स.कॉम JAVAD

ईरान के विदेश मंत्री मोहम्मद जवाद जरीफ ने तुर्की और अमेरिका के बीच बढ़ते विवाद में कूदते हुए वॉशिंगटन पर आरोप लगाया कि उसे प्रतिबंध लगाने और धौंस दिखाने की लत लग गई है। अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप का अपने नाटो सहयोगी तुर्की पर आर्थिक प्रतिबंध लगाए जाने पर उत्साहित होना शर्मनाक है।

उन्होंने कहा, 'अमेरिका को प्रतिबंधों और धमकाने की लत से मुक्ति पानी चाहिए नहीं तो समूची दुनिया मौखिक निंदा से आगे बढ़कर उसे मजबूर करने के लिए एकजुट हो जाएगी।' उन्होंने कहा, 'हम पहले भी पड़ोसियों के साथ खड़े हुए हैं और अब भी ऐसा करेंगे।' अमेरिकी पादरी एंड्रयू ब्रनसन को हिरासत में लिए जाने और अन्य मुद्दों को लेकर विवाद के बीच ट्रंप ने तुर्की पर इस्पात और अल्यूमीनियम पर प्रशुल्क दोगुना कर दिया था।


इससे पहले ईरान के राष्ट्रपति हसन रूहानी ने उत्तर कोरिया के विदेश मंत्री से कहा था कि अमेरिका भरोसे लायक नहीं है। बता दें कि अमेरिका 2015 की परमाणु संधि से अलग हो गया है। इसके बाद दोनों देशों के संबंध और तल्ख हो गए हैं, जबकि अमेरिका ने ईरान पर फिर से प्रतिबंध लगा दिए हैं। इसके बाद ईरान ने वॉशिंगटन की तरफ से दिए गए बातचीत के प्रस्ताव को ठुकरा दिया। विदेश मंत्री जवाद जरीफ ने फिर दोहराया कि प्रतिबंध लगाए जाने की वजह से अमेरिका के साथ किसी तरह की बैठक नहीं होगी।

अगला लेख

Worldकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
ट्रेंडिंग