ऐपशहर

इस शख्स को है अजीब बीमारी, रोता है खून के आंसू

'खून के आंसू रोना' यह कहावत तो आपने सुनी ही होगी। लेकिन क्या आपको पता है कि दुनिया में कुछ लोग ऐसे भी हैं जो सच में खून के आंसू रोते हैं। ऐसा ही 52 साल का एक व्यक्ति इटली में रहता है।

नवभारतटाइम्स.कॉम 1 Nov 2018, 10:10 pm
'खून के आंसू रोना' यह कहावत तो आपने सुनी ही होगी। लेकिन क्या आपको पता है कि दुनिया में कुछ लोग ऐसे भी हैं जो सच में खून के आंसू रोते हैं। ऐसा ही 52 साल का एक व्यक्ति इटली में रहता है। शख्स का कहना था कि उसकी आंख, नाक या सिर के किसी भी हिस्से को कभी चोट नहीं लगी, फिर भी आंख से क्यों खून आता है वह नहीं जानता।
नवभारतटाइम्स.कॉम Untitled-1


जानकारी के मुताबिक, इस शख्स की आंखों से कभी भी खून उतरने लगता है। इसकी जांच कराने वह हॉस्पिटल गया तो डॉक्टर्स की बात सुनकर वह हैरान ही रह गया। दरअसल इस शख्स को हीमोलैक्रिया (haemolacria) नाम की एक अजीब बीमारी है। जब यह शख्स इलाज कराने गया था तब भी बैठे-बैठे उसकी आंखों से खून आने लगा था।

क्या होता है हीमोलैक्रिया (haemolacria)
यह एक दुर्लभ बीमारी है जो खून को आंसुओं में मिक्स कर देती है, जो बाद में आंख के रास्ते बाहर आता है। इस बारे में अभी कोई आंकड़े नहीं है कि इस बीमारी से दुनियाभर में कितने लोग पीड़ित हैं। हीमोलैक्रिया होने के कई कारण हो सकते हैं, जैसे- आंखों में इन्फेक्शन, चेहरे की चोट या सूजन और आंख के अंदर ट्यूमर का होना।

अगला लेख

Worldकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
ट्रेंडिंग