मास्को: आईफोन को दुनिया का सबसे सुरक्षित फोन माना जाता है और इसे बनाने वाली कंपनी एप्पल भी इसका भरोसा देती है। इस बीच रूस के दावे ने दुनिया को सकते में डाल दिया है। रूस ने आरोप लगाया है कि अमेरिका की खुफिया एजेंसियों ने देश में तैनात विदेशी राजनयिकों और रूसी यूजर के हजारों आईफोन को हैक कर लिया। रूस की खुफिया एजेंसी एफएसबी ने इस आईफोन हैकिंग का खुलासा किया है। रूस ने कहा कि रूसी लोगों के अलावा इजरायल, सीरिया, चीन और अन्य नाटो सदस्यों के अधिकारियों का फोन हैक किया है। रूस की खुफिया एजेंसी एफएसबी सोवियत दौर की केजीबी की उत्तराधिकारी है। एफएसबी ने कहा कि एप्पल कंपनी अमेरिका की खुफिया एजेंसियों के साथ बहुत करीबी तरीके से मिलकर काम करती है। रूस ने अपने इस दावे के समर्थन में कोई सबूत नहीं दिया है। वहीं एप्पल ने भी एक बयान जारी करके कहा है कि वह इस बात पर कोई कॉमेंट नहीं करेगी कि रूस में आईफोन हैक हुए हैं। हालांकि उसने अमेरिकी खुफिया एजेंसी के साथ मिलकर काम करने के आरोप को खारिज कर दिया है।
एप्पल ने कहा कि हम किसी भी सरकार के साथ मिलकर काम नहीं करते हैं। इस बीच रूस और यूक्रेन के बीच भीषण हमलों का दौर जारी है। इस युद्ध के लंबा खिंचने की वजह से दुनिया में खाद्यान संकट और गहराता जा रहा है। यूक्रेन के कृषि और खाद्य मंत्री मायकोला सोल्स्की ने कहा है कि रूस के हमले के बीच अनाज और तिलहन के निर्यात में इस साल एक तिहाई की गिरावट आने की संभावना है। सोल्स्की ने कहा कि यूक्रेन 2023 में विदेशों में लगभग 46 मिलियन टन अनाज और तिलहन की आपूर्ति करेगा।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने मंत्री के हवाले से कहा कि अकेले यूक्रेन के अनाज निर्यात में इस साल 40 फीसदी की कमी आएगी। यूक्रेन से खाद्य पदार्थों के निर्यात के लिए सोलस्की ने ब्लैक सी ग्रेन कॉरिडोर में व्यवधान और कुछ यूरोपीय देशों द्वारा यूक्रेन से कृषि आयात पर प्रतिबंध लगाए जाने को मुख्य चुनौती बताया। मार्च में, यूक्रेनी सरकार ने अनुमान लगाया था कि देश की अनाज और तिलहन की फसल इस साल लगभग 7 प्रतिशत गिरकर 65 मिलियन टन रह जाएगी।
रूस यूक्रेन युद्ध से बढ़ रहा एक और संकट