ऐपशहर

कब, कैसे और कहां होगी पुतिन की हत्या? रूस से हुई 'बुरे वक्त' की भविष्यवाणी

How Will be Putin Assassinated : भविष्यवक्ता ने कहा कि मानसिक विकार के चलते रूस के नेतृत्व के संबंध में उनके फैसलों पर असर पड़ सकता है। पुतिन का दमन तेज हो सकता है और वह अपने लोगों को ही अपना दुश्मन मान सकते हैं।

Curated byयोगेश मिश्रा | नवभारतटाइम्स.कॉम 28 May 2022, 3:14 pm
मॉस्को : एक रूसी भविष्यवक्ता ने पुतिन की मौत की भविष्यवाणी की है। उनका मानना है कि क्रेमलिन प्रमुख का 'आतंक का राज' 2022 के अंत से पहले खत्म हो जाएगा। प्रसिद्ध रूसी शो बैटल ऑफ साइकिक्स में हिस्सा लेने वाले अलेक्जेंडर कांटोनिस्टोव ने रूस को लेकर पूरे साल की कई भविष्यवाणियां की हैं। यूक्रेन युद्ध के एक महीने बाद स्थानीय मीडिया से बात करते हुए उन्होंने भविष्यवाणी की थी कि रूसी जनता के लिए मुश्किल वक्त आने वाला है जो देश में असंतोष को जन्म देगा।
नवभारतटाइम्स.कॉम Russia Putin
पुतिन की हत्या की भविष्यवाणी


उनका मानना था कि अप्रैल के मध्य तक रूसी सैनिकों को यूक्रेन से वापस आने का आदेश दिया जा सकता है, हालांकि यह भविष्यवाणी सच नहीं हुई। मिरर की खबर के अनुसार कांटोनिस्टोव ने भविष्यवाणी की है कि 'जहर' और 'शारीरिक प्रताड़ना' जैसी घटनाओं के चलते गर्मियों के अंत से पहले पुतिन की हत्या की जा सकती है। उन्होंने कहा, 'जून की शुरुआत से पुतिन के जीवन का सबसे कठिन समय शुरू हो जाएगा। उन्हें जहर देने या शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने के प्रयास किए जा सकते हैं।'
यूक्रेन को हथियार भेज कर रेड लाइन पार न करें, रूस ने अमेरिका को दी धमकी
'अपने लोगों को दुश्मन समझने लगेंगे पुतिन'
भविष्यवक्ता ने कहा कि मानसिक विकार के चलते रूस के नेतृत्व के संबंध में पुतिन के फैसलों पर असर पड़ सकता है। उनका का दमन और बढ़ सकता है और वह अपने लोगों को ही अपना दुश्मन मान सकते हैं। इस दौरान उनके फैसले आने वाले भविष्य में उन्हें नुकसान पहुंचा सकते हैं। पुतिन की मौत की भविष्यवाणी करते हुए उन्होंने कहा, 'पुतिन क्रेमलिन में अपने ऑफिस के भीतर मर सकते हैं क्योंकि अपने 'जीवन के शिखर पर' उनके 'मरने की संभावना' सबसे ज्यादा है।'

'ऑफिस के अंदर हो सकती है मौत'कांटोनिस्टोव के मुताबिक पुतिन के जीवन का शिखर अगस्त-सितंबर 2022 तक है और इस दौरान उनकी मौत की संभावना बहुत अधिक है और यह उनके ऑफिस के अंदर हो सकती है। खुफिया ठिकानों पर छुट्टियां बिताने वाले पुतिन अब अंडरग्राउंड हो चुके हैं और इस डर में जी रहे हैं कि उनके करीबी उन्हें टारगेट कर सकते हैं। उन्हें इस बात का डर सता रहा है कि यूक्रेन पर हमले के उनके फैसले के कारण कभी उनके कट्टर समर्थक रहे लोगों ने अब उन पर विश्वास खो दिया है।
लेखक के बारे में
योगेश मिश्रा
योगेश नवभारत टाइम्स डिजिटल में पत्रकार हैं और अंतरराष्ट्रीय खबरें आप तक पहुंचाते हैं। इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआती पढ़ाई यानी ग्रेजुएशन माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से की और पोस्ट ग्रेजुएशन बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय (लखनऊ) से किया। पत्रकारिता में अनुभव अब पांच साल के पड़ाव को पार कर चुका है। खबरों से इतर योगेश को साहित्य में गहरी दिलचस्पी है। योगेश का मानना है कि पत्रकारिता भी साहित्य की एक विधा है जैसे रेखाचित्र या संस्मरण।... और पढ़ें

अगला लेख

Worldकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
ट्रेंडिंग